{"_id":"68e178484cbd9946570ac8ff","slug":"judicial-services-will-be-available-digitally-from-the-e-service-center-karnal-news-c-18-knl1008-752601-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ई-सेवा केंद्र से डिजिटल माध्यम से मिलेंगी न्यायिक सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ई-सेवा केंद्र से डिजिटल माध्यम से मिलेंगी न्यायिक सेवाएं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला न्यायिक परिसर में अब लोगों को न्यायिक सेवाएं डिजिटल माध्यम पर भी मिल सकेंगी। इसके लिए ई-सेवा केंद्र खोला गया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं करनाल सत्र प्रभाग के प्रशासक हरसिमरन सिंह सेठी ने शनिवार को केंद्र का उद्घाटन किया।
इसके बाद उन्होंने जिला न्यायिक परिसर का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कोर्ट रूम में जाकर न्यायिक कार्यवाही की प्रक्रिया देखी। इसके साथ ही उन्होंने न्यायिक परिसर में आए लोगों से बातचीत कर दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की। नए बार सदस्यों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन और खुशबू गोयल मौजूद रहे।
वकील और जज एक रथ के दो पहिये : न्यायाधीश
न्यायाधीश हरसिमरन सिंह सेठी ने बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक में न्याय प्रणाली में वकीलों की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वकील और जज दोनों न्याय के रथ के दो पहिये होते हैं। इन दोनों के बिना न्याय की गति संभव नहीं है। सभी को साथ मिलकर न्याय के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
अतिरिक्त चैंबर निर्माण की एसोसिएशन ने रखी मांग
बैठक में बार एसोसिएशन ने अतिरिक्त चैंबर निर्माण की मांग न्यायाधीश के समक्ष रखी। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इसे पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वकीलों की सहूलियत के लिए सभी कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में रजिस्ट्रार जरनल मध्यप्रदेश हाईकोर्ट धर्मेंद्र राठौर, बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य राजकुमार चौहान, करनाल जिला बार एसोसिएशन के उपप्रधान नीतिन भारद्वाज, महासचिव नवीन कुमार राणा, संयुक्त सचिव संगीता रानी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने घरौंडा न्यायिक परिसर का भी दौरा किया।