फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jhanjhaari businessman shot dead in broad daylight in gang war

Karnal News: गैंगवार में दिनदहाड़े झंझाड़ी के व्यापारी की गोलियों से भूनकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Jhanjhaari businessman shot dead in broad daylight in gang war
गैंगवार में दिनदहाड़े झंझाड़ी के व्यापारी की गोलियों से भूनकर हत्या
विज्ञापन

- गांव में किराना की दुकान में कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
- वारदात के बाद पांच युवक हथियार लहराते हुए हो गए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुरानी रंजिश और गैंगवार के चलते रविवार को सदर थाना क्षेत्र के झंझाडी गांव में दिनदहाड़े व्यापारी को दुकान के अंदर बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया। वारदात को सरेआम अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश कार में सवार होकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। आनन-फानन में लोग लहूलुहान हालत में व्यापारी को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी की, मगर देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस बदमाशों को तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
झंझाड़ी निवासी धर्मबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई जयभगवान (64) गांव में किराना की दुकान चलाता था। रोजाना की तरह रविवार की सुबह छह बजे उसने दुकान खोली थी। इस दौरान धर्मबीर और जयभगवान साथ आए थे। करीब 9:30 बजे धर्मबीर खाना खाने के लिए घर चला गया। उस समय दुकान पर जयभगवान अकेला था। इसी दौरान कार में सवार करीब पांच-छह बदमाश आए और दुकान पर बैठे हुए जयभगवान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर भाई धर्मबीर दौड़कर मौके पर आया, लेकिन इससे पहले ही महज दो मिनट के भीतर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और गांव में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर धर्मबीर ने अपने भाई जयभगवान को लहूलुहान हालत में पड़े हुए देखा। वहीं दुकान में खून-खून ही पड़ा हुआ था। तभी गांव के पास से गुजर रही एम्बुलेंस को लोगों ने रोका और आनन-फानन में व्यापारी को लेकर अमृतधारा अस्पताल पहुंचे, मगर वहां पर डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां पर व्यापारी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जयभगवान के बेटे का पिंटू हत्याकांड में आया था नाम धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि इससे पहले जयभगवान के बेटे गोल्डी उर्फ कपूर का नाम पिंटू हत्याकांड में आया था। इसका बदला लेने के लिए आरोपियों में शामिल अंजनथली निवासी नरेश, सुनील उर्फ लीला और मुंदड़ी निवासी राहुल, सोनू व लवप्रीत ने अन्य साथियों संग मिलकर दुकान में पहले भी फायरिंग की थी, जिसमें जयभगवान उसका बेटा गोल्डी और धर्मबीर को गोलियां लगी थी और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। 26 दिसंबर को हुई घटना के बाद जयभगवान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 27 दिसंबर 2019 को मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपियों ने रविवार को दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर जयभगवान की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 जनवरी 2019 को हुई थी पिंटू की हत्या

29 जुलाई 2018 की सुबह गांव अंजनथली में एक डॉक्टर की दुकान में बैठे नरेश के भाई पूर्व सरपंच बबली उर्फ सुरेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप पांच लाख रुपये के इनामी बदमाश कृष्ण दादुपुर और उसके साथी जबरा पर लगा था। पुलिस ने एनकाउंटर में 23 मार्च 2018 को लाडवा निवासी मोस्टवांटेड बदमाश जबरा मारा गया था।
इसके बाद जीटी रोड पर 19 जनवरी 2019 को सरेआम कार में सवार नरेश के साले दादुपुर खुर्द निवासी विकास उर्फ पिंटू की भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जयभगवान के बेटे गोल्डी उर्फ कपूर का नाम भी सामने आया था।


अंजनथली के नरेश और राहुल पर लगा जयभगवान की हत्या का आरोप
- परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंजनथली के नरेश और उसके साथी राहुल मुंदडी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जयभगवान की हत्या की है। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed