{"_id":"68647ee2c8d844d74e0c8998","slug":"jcb-and-dumper-seized-for-illegal-mining-karnal-news-c-244-1-pnp1006-139571-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अवैध खनन करने पर जेसीबी और डंपर किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अवैध खनन करने पर जेसीबी और डंपर किया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो पानीपत की पुलिस टीम ने मंगलवार को मिली सूचना के आधार पर अवैध माइनिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। टीम को सूचना मिली थी कि बराना गांव में अवैध माइनिंग की जा रही हैं। सूचना मिलने पर टीम ने बराना गांव में अवैध माइनिंग करने वालों को काबू करने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके से एक जेसीबी व डंपर को कब्जे में लेकर माइनिंग विभाग की टीम को बुलाकर सीज किया है।
थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि अवैध माइनिंग करने वालों के खिलाफ लगातार इसी तरह सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बराना गांव में अवैध खनन किया जा रहा है। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। मौके से जेसीबी और डंपर को कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन करने वालों की सूचना देने के वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। टीम में एएसआई विकास, ईएएसआई देवेंद्र, देवेंद्र सिंह व सिपाही विनय शामिल रहे।