{"_id":"5766ec214f1c1bdd5a11be40","slug":"jat-reservation-movement-karnal-jat-reservation-jat-will-again-have-betrayed-encompass-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों के साथ धोखा किया तो दोबारा देंगे धरना : मानवेंद्र सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों के साथ धोखा किया तो दोबारा देंगे धरना : मानवेंद्र सिंह
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले के बल्ला गांव में जाट आरक्षण को लेकर चल रहा धरना रविवार को स्थगित कर दिया है। दूसरी तरफ मूनक हेड पर बीएसएफ फिलहाल तैनात की हुई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के यूपी के अध्यक्ष मानवेंद्र वर्मा ने कहा कि धरना उठाया नहीं गया है। 31 अक्टूबर तक स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने जाटों के साथ धोखा किया तो दोबारा शांतिपूर्वक धरना सड़कों पर किया जाएगा। जाटों से उपद्रवी का आरोप हटाने के लिए प्रदेश में शांतिपूर्वक धरना किया गया था। सरकार को जाट दिखाना चाहते थे जाटों को भड़काना और जाटों की आड़ में दूसरे राजनैतिक लोगों ने आरक्षण में झगड़ों का कारण बना है। जाटों ने दिखा दिया है कि जाट शांतिपूर्वक ढंग से मांगना जानते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जाट नेता छोटूराम के पदचिह्नों पर चलकर दुश्मन को पहचानने की ताकत हम सब में होनी चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक अपने परिवार व बच्चों की प्रवाह न करके जाटों की मांगों को लेकर हमारे चिंतित रहते हैं और मांगे मनवाने तक अड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय में लंबित जाट आरक्षण की हरियाणा सरकार गंभीरतापूर्वक पैरवी करे। आरक्षण के दौरान या बाद में जेल में बंद जाटों को निकालने की प्रक्रिया शुरू करे। शनिवार को हुई बैठक में नफे सिंह मान ने धरने में शांति बनाए रखने एवं साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
मंच संचालक पूर्व सरपंच बलवान मान ने किया। इस अवसर पर यूपी से आए जाट आरक्षण समिति के मेरठ के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान, युवा के अध्यक्ष अमरदीप पवार ने यूपी एवं हरियाणा के साथ सारे भारतवर्ष के जाट नेता यशपाल के साथ हैैं। इस अवसर पर राजबीर लांबा, नफे सिंह, सुशील डाक्टर, बलवान आर्य, सतीश, धर्मबीर पाढ़ा, विरेन्द्र, रणबीर, कर्णसिंह, दरिया, रणधीर, जयवीर, नरेंद्र, सुरजभान, परमजीत आदि मौजूद रहेे।