{"_id":"62ed836b31e7a81ec2184df4","slug":"iti-girls-will-get-financial-benefits-on-technical-education-karnal-news-knl1170054132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : तकनीकी शिक्षा पर छात्राओं को मिलेगा आर्थिक लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : तकनीकी शिक्षा पर छात्राओं को मिलेगा आर्थिक लाभ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है, खासतौर पर बेटियों के लिए। अब राजकीय आईटीआई में तकनीकी शिक्षा लेने वाली छात्राओं को आर्थिक लाभ भी दिया जाएगा। तकनीकी ट्रेड में दाखिला लेने पर सबसे पहले उनकी पंजीकरण फीस माफ होगी। इसके अलावा एक हजार रुपये सालाना और 500 रुपये प्रति माह पढ़ाई में मदद के लिए अलग से मिलेंगे। यहीं नहीं शिक्षा के लिए निशुल्क बस पास की सुविधा पहले से ही दी जा रही है।
सभी आईटीआई संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी दाखिले के लिए 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए विद्यार्थियों को दाखिले के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। आईटीआई संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, जहां उन्हें दाखिले के लिए हर मदद मिलेगी। जिले में राजकीय आईटीआई की संख्या आठ है। जहां विभिन्न ट्रेड में 3768 सीटें हैं। सबसे बड़ी करनाल की बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई में 31 ट्रेड की 85 यूनिट हैं। इसके अलावा यहीं की महिला आईटीआई में पांच ट्रेड चल रही हैं। छात्राएं सभी जगह दाखिले पर आर्थिक लाभ उठा सकती हैं।
गांव जांबा में खुलेगी नई आईटीआई
सरकार की ओर से करनाल के गांव जांबा में भी नई राजकीय आईटीआई खोली जा रही है। इसी सत्र से विद्यार्थियों को यहां दाखिला भी मिलेगा। इससे जहां ग्रामीण विद्यार्थियों को फायदा होगा। वहीं शहर की आईटीआई पर भी दबाव कम होगा। नई आईटीआई में चार ट्रेड आए हैं। इनमें कोपा, एसएसए हिंदी, एसएसए अंग्रेजी और स्वींग टेक्नोलॉजी ट्रेड शुरू होगी। अपना भवन तैयार न होने के कारण इसके पहले सत्र की कक्षाएं राजकीय उच्च विद्यालय में लगेंगी।
विज्ञापन
इन दस्तावेजों की जरूरत
- 10वीं या 12वीं का प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र
- ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर
- बैंक खाता नंबर।
- जाति प्रमाणपत्र
- रिहायशी प्रमाणपत्र
- दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
आईटीआई में इतनी हैं यूनिट व सीटें-
आईटीआई यूनिट सीटें
करनाल 84 1828
महिला करनाल 15 340
असंध 07 144
बल्ला 17 372
निसिंग 31 668
तरावड़ी 06 124
बसताड़ा 09 200
जांबा 04 92
कुल - 3768
विद्यार्थी पोर्टल पर करें आवेदन
दाखिले के लिए विद्यार्थी www.admissions.itiharyana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 16 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि है। संस्थान में हेल्प डेस्क स्थापित कर दिया है। जांबा में नई खुलने वाली आईटीआई में इसी सत्र से कक्षाएं लगेंगी। छात्राओं को दाखिले पर आर्थिक लाभ भी दिया जाएगा।
- धर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, राजकीय आईटीआई करनाल