फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Instructions for practicing the musical fountain that was closed in the park

Karnal News: पार्क में बंद पड़े म्यूजिकल फाउंटेन को सुचारू करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions for practicing the musical fountain that was closed in the park

विज्ञापन

फोटो- 101

पार्क में घूम रहे आवारा युवकों को ट्रैफिक पुलिस बुलाकर बाहर कराया

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। शहर के कर्ण पार्क का म्यूजिकल फाउंटेन लंबे समय से बंद है। निगमायुक्त डॉ,वैशाली शर्मा ने बुधवार को निरीक्षण किया तो फाउंटेन के सुचारू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क की सफाई और हरियाली को सुनिश्चित करने को कहा।यहां घूम रहे कुछ आवारा युवकों को ट्रैफिक पुलिस बुलवाकर बाहर कराया, साथ ही उनकी बाइक के चालान भी कराए। 


निगमायुक्त डॉ.वैशाली शर्मा बुधवार को कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा के साथ कर्ण पार्क पहुंची। पार्क का उचित रख-रखाव करने के निर्देश दिए और समय-समय पर साईट विजिट करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि पार्क में बैठने के लिए रखे बैंच सही कंडीशन में होने चाहिए। अगर कोई खराब हालत में है, तो उसे तुरंत बदला जाए। पार्क में बंद पड़े म्यूजिकल फाउंटेन के बारे में पूछा तो कार्यकारी अभियंता ने बताया कि फिलहाल फाउंटेन का पानी निकालकर उसकी अच्छे से सफाई करवाई जा रही है। अगले दो-तीन दिन में फाउंटेन को चालू कर दिया जाएगा। निगमायुक्त ने कहा कि इस कार्य को जल्द पूरा किया जाए, ताकि पार्क में सैर-सपाटे के लिए आए लोग फव्वारे से निकलने वाली धाराओं का तरंगो के साथ आनंद ले सकें। यहां देखा कि कुछ शरारती तत्व पार्क में बाइक खड़ी कर आवारा गर्दी कर रहे हैं। यह देखकर उन्होंने मौके पर ट्रैफिक पुलिस बुलवाकर संबंधित बाइक चालकों के चालान करवाए। दूसरी ओर कुछ लोग पार्क में ताश खेलते पाए गए। ऐसे लोगों को भी पुलिस द्वारा पार्क से बाहर किया गया और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed