{"_id":"d8fbfdebbbb1d7cf5f03dbc5d00ac5d3","slug":"inso-blew-the-effigy-of-the-state-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसो ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ स्थित एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह से बदल कर डॉ. मंगलसेन के नाम पर रखने के विरोध में इनसो ने शनिवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इनसो जिला अध्यक्ष उत्तम घनघस के नेतृत्व में कार्यकर्ता कमेटी चौक पर इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
उत्तम घनघस ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। खट्टर सरकार ने जनभावनाओं के विपरीत फैसला लेते हुए शहीद भगत सिंह के नाम का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक नेता के नाम से एयरपोर्ट का नाम रखती है तो यह पूरे देश के युवाओं की भावनाओं पर कुठाराघात होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहीदों की तुलना राजनेताओं से करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
इनसो सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध करती है। अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के खिलाफ योजनाएं चला रही है। इस अवसर पर विक्रांत लाठर, नीरज गुनियाना, सुमित नरवाल, नवीन नरवाल, अमन खटकड़, अंकुश चौधरी, अमित चौधरी, संदीप रोड़, गुलशन कौशिक, नरेंद्र नरवाल, साहब सिंह राणा, दिलावर चीमा, कृष्ण राणा व आदि मौजूद थे।
विज्ञापन