{"_id":"69728933ccb168986a025ec8","slug":"information-about-digital-literacy-karnal-news-c-18-knl1018-830014-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डिजिटल साक्षरता की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डिजिटल साक्षरता की दी जानकारी
Fri, 23 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह महाविद्यालय की ओर से डबरी गांव में वीरवार को एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डिजिटल साक्षरता के लिए युवा विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डाॅ. अनीता जून ने शिरकत की। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता एवं तकनीकी की जानकारी दी गई व जागरूक किया गया। डाॅ. अनीता जून ने कहा कि आज के समय में डिजिटल साक्षरता एक जरूरी आवश्यकता बन रही है जिसमें जरूरी है ग्रामीणों को डिजिटल रूप से सशक्त किया जाए। इस अवसर पर स्वयंसेवकों की ओर से स्वच्छता अभियान चला साफ-सफाई की गई। प्राचार्या डाॅ. आशिमा गक्खड़ ने स्वयंसेवकों को शिविर का महत्व बताते हुए उन्हें अनुशासन व समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर डाॅ. श्वेता यादव, दीपक कुमार और डाॅ चंचल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन