फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Indian tourists helps to Mourtiuos's tourism industry

भारतीय पर्यटकों ने मॉरीशस की टूरिज्म इंडस्ट्री को संकट से उबारा

Tue, 17 Dec 2013 12:53 AM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 17 Dec 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
Indian tourists helps to Mourtiuos's tourism industry
यूरोपियन देशों के टूरिस्ट कम होने पर भारत, चीन और रूस के पर्यटकों ने मॉरीशस की टूरिज्म इंडस्ट्री को आर्थिक तंगी से उबारा है।
विज्ञापन


इन देशों के पर्यटकों ने न केवल देश की टूरिज्म को बचाया, बल्कि हमारी दिक्कतों को भी कम किया। ऐसा कहना है मॉरीशस के उप-प्रधानमंत्री अनिल कु मार बेचू का। वह सामाजिक संस्था निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे।

उप-प्रधानमंत्री बेचू ने कहा यूरोप के देशों पर आर्थिक तंगी के कारण मॉरीशस में टूरिज्म विभाग का कारोबार लड़खड़ाने लगा था, लेकिन भारत और चीन के साथ रशिया के पर्यटकों ने इसे पूरी तरह बचा लिया। उन्होंने कहा कि अब एक नया कॉन्सेप्ट चला है।
विज्ञापन


इसके तहत भारत से अमीर लोग मॉरीशस में विवाह रचाते है और इससे हमारे देश को आर्थिक फायदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि भारत से बडे़ पैमाने पर भारतीय यहां शादी करने के लिए पहुंचते हैं, जिससे टूरिज्म इंडस्ट्री को फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत और मॉरीशस के बीच टूरिस्टों के लिए नियम और सहज बनाने, उन्हें बेहतर सुविधा देने के लिए दोनों देशों की सरकार अपने स्तर पर सकारात्मक प्रयास कर रही हैं। काफी काम हो चुका है। ऐसे प्रयास को लागू करने मेें अभी थोड़ा समय लगेगा।


उन्होंने कहा भारत और मॉरीशस के बीच अटूट प्रेम और स्नेह का रिश्ता है। दोनों देशों के बीच व्यापार भी अच्छा है। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी शन्नो बेचू भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed