फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the year-2021-22, 22 thousand solar pumps will be installed in Haryana from 845 crores

हरियाणा में वर्ष-2021-22 में 845 करोड़ से लगेंगे 22 हजार सोलरपंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
In the year-2021-22, 22 thousand solar pumps will be installed in Haryana from 845 crores
करनाल। हरियाणा सरकार किसानों को बिजली की बजाय सोलरऊर्चा से खेतों की सिंचाई की ओर आकर्षित कर रही है। इसके लिए नाबार्ड की ओर से इस साल प्रदेशभर में 845 करोड़ रुपये की लागत से 22 हजार सोलर पंप लगाए जाने की योजना है। सोलरपंप से सिंचाई की व्यवस्था देखने के लिए शुक्रवार को नाबार्ड के चेयरमैन डा. जीआर चिंताला खेतों पर पहुंचे।
विज्ञापन

चेयरमैन डा.जीआर चिंताला ने इस दौरान किसानों से बातचीत की और सोलरपंप से सिंचाई के अनुभव जाने। बताया कि सोलरपंप पर सरकार की ओर से 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने अपने साथ आए अधिकारियों से इस बारे में विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने बताया कि सोलर पंप लगाने से किसानों को लाभ मिलेगा। बिजली की खपत कम होगी इसलिए अधिक से अधिक किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक सोलर का प्रयोग करें।
विज्ञापन

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के महानिदेशक हनीफ कुरैशी ने चेयरमैन नाबार्ड को आश्वस्त किया कि प्रदेश में नाबार्ड के लक्ष्य को हरहाल में पूरा किया जाएगा। प्रदेश में सोलर पंप की पीएम कुसुम योजना के तहत 15 हजार सोलर पंप 520 करोड़ रुपये की लागत से पहले स्थापित किए जा चुके हैं और 22 हजार सोलर पंप अगले वर्ष में स्थापित किए जाएंगे। इन पर 845 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ गौरव कुमार, हरेडा से पीके नोटियाल, अजीत भादू, नायब तहसीलदार राहुल, परियोजना अधिकारी श्रीओम गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed