फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the year 2021, 164 accused including 16 prized miscreants were arrested

पुलिस ने 16 इनामी बदमाशों सहित 58 गैंग के 164 आरोपियों को किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
In the year 2021, 164 accused including 16 prized miscreants were arrested
करनाल। वर्ष 2021 में जिला पुलिस ने 16 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें मुख्य रूप से नरेश अजंनथली हत्याकांड का मुख्य आरोपी कृृष्ण निवासी दादूपुर था, जिस पर पांच लाख रुपये का ईनाम था। ये जानकारी एसपी गंगाराम पूनिया ने दी। उन्होंने बताया संगीन अपराध करने वाले 58 गैंग के 164 बदमाशों को गिरफ्तार कर 320 मामलों को ट्रेस किया है। इन मामलों में बदमाशों से पुलिस ने 2.10 करोड़ रुपये, 17 पिस्तौल, 222 कारतूस, 02 तलवार व एक गंडासी बरामद की है।
विज्ञापन

वहीं हत्या की धारा के तहत दर्ज 70 मामलों में से 59 वारदातों को सुलझाते हुए 106 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया। वहीं अवैध हथियार रखने वाले 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के खिलाफ जिला करनाल के विभिन्न थानों में 104 मामले दर्ज किए गए। इन आरोपियों के कब्जे से 93 देशी पिस्तौल, दो देशी रिवॉल्वर, 155 कारतूस व 17 चाकू बरामद किए गए और विभिन्न प्रकार के जुआ खेलने व खिलाने वाले 414 आरोेपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 244 मामले दर्ज किए गए। इन आरोपियों के कब्जे से 12.78 लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed