{"_id":"6662440815b9222748062f14","slug":"ignou-examinations-from-today-38-centers-including-nine-jails-have-been-set-up-karnal-news-c-18-knl1008-405060-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इग्नू की परीक्षाएं आज से, नौ जेलों समेत 38 केंद्र बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इग्नू की परीक्षाएं आज से, नौ जेलों समेत 38 केंद्र बने
विज्ञापन
- विभिन्न कार्सों में पढ़ रहे 60126 विद्यार्थी लेंगे परीक्षाओं में हिस्सा, करनाल में पांच केंद्र
- प्रवेश पत्र इग्नू की वेबसाइट पर हुए जारी, 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचा जरूरी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इग्नू की वार्षिक परीक्षाएं सात जून से शुरू हो रही हैं। घर बैठे अपनी नौकरी व कामकाज के साथ ही पढ़ाई करने वाले प्रदेश के 60126 परीक्षार्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। परीक्षा को लेकर करनाल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से विभिन्न 10 जिलों में 38 केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें से नौ केंद्र अलग-अलग जिलों के जेल में भी हैं, जहां बंदी एवं कैदी परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर इग्नू की ओर से प्रवेश पत्र (हाॅल टिकट) जारी किए गए हैं। जिन्हें परीक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बिना प्रवेश पत्र के केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। इसके लिए निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी होगा। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि सुबह के सत्र में परीक्षा 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। वहीं सायं के सत्र में परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
केंद्रों पर हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम
सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं व्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। क्षेत्रीय केंद्र की तरफ से सभी परीक्षा नियंत्रकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। जिसमें उन्हें परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियां मुहैया करवाई गई। अधिकारियों की ओर से विद्यार्थियों को हिदायत है कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के अलावा अपना आई कार्ड भी साथ लेकर केंद्र पर जाएं।
विज्ञापन
किस जिले में कितने केंद्र
करनाल में पांच केंद्र बने हैं। इसके अलावा भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत और रोहतक जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। करनाल में एक परीक्षा केंद्र जिला जेल में है, इसके अलावा गुरु नानक खालसा कॉलेज, बुद्धा कॉलेज, विनायक पॉलिटेक्निक कॉलेज और जेके इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करवाने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। इसके लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की तरफ से सभी परीक्षा नियंत्रकों के लिए एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित करके विभिन्न जानकारियां मुहैया करवाई गईं। सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंच जाएं और इग्नू द्वारा जारी आईडी कार्ड और हॉल टिकट साथ लेकर जाएं।
- डॉ. धर्मपाल, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल