फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If there is 80 percent marks in class 10th then students of general category will also get scholarship

10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंक हैं तो सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
If there is 80 percent marks in class 10th then students of general category will also get scholarship
दसवीं कक्षा में 80 प्रतिशत तक अंक लेकर पास हुए सभी विद्यार्थियों को अब छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रदेश सरकार ने आंबेडकर छात्रवृत्ति योजना (संशोधित) में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को भी शामिल कर लिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में सामान्य वर्ग के जिन विद्यार्थियों की पारिवारिक आय चार लाख रुपये से कम है, वे इस योजना के तहत छात्रवृत्ति लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति केवल 11वीं कक्षा या सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले विद्यार्थी को ही मिलेगी।
विज्ञापन

योजना में मैट्रिक स्तर पर सामान्य वर्ग से लेकर सभी वर्गों के लिए छात्रवृत्ति राशि बराबर रखी है लेकिन अंकों के प्रतिशत में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए पांच फीसदी का अंतर रखा गया है। सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग बी के लिए अंक प्रतिशत बराबर रखे गए हैं। छात्रवृत्ति के लिए शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को 80 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत अंक लेने जरूरी हैं। अनुसूचित जाति, टपरीवास, घुमंतू, अर्ध घुमंतू व बीसी ए वर्ग के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 11वीं कक्षा या सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को 60 प्रतिशत, शहरी क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों को 70 प्रतिशत अंक हासिल किए हुए होने चाहिए।
विज्ञापन

स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को भी मिलेगा लाभ
इसी तरह 12वीं कक्षा में मेरिट पाकर स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, टपरीवास, घुमंतू, अर्ध घुमंतू, टपरीवास, घुमंतू, वर्ग के शहरी विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत और ग्रामीण विद्यार्थियों को 70 प्रतिशत अंक पाने पर ही योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं स्नातक में मेरिट लेकर स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले तीनों संकायों के शहरी विद्यार्थियों के 65 प्रतिशत और ग्रामीण विद्यार्थियों के 60 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल दस्तावेज करने होंगे अपलोड
योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को मूल दस्तावेज स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। जिनमें मार्कशीट, रिहायशी प्रमाणपत्र, अगली कक्षा का पहचानपत्र, आय प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, परिवार पहचानपत्र, जातिप्रमाण पत्र शामिल हैं। उपायुक्त ने बताया कि किसी भी तरह की समस्या के लिए जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। आवेदन एससीबीसी हरियाणा डॉट कॉम वेबसाइट पर करना होगा।
इतनी मिलेगी छात्रवृत्ति
- 12वीं कक्षा में मेरिट वाले विद्यार्थियों को इसमें तीनों संकायों में आठ हजार रुपये, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी व्यावसायिक कोर्सेज के विद्यार्थियों को 9 हजार रुपये सालाना और मेडिकल व अलाइड कोर्सेज के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति दी जाएगी।

- स्नातक में मेरिट लेकर स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 9 हजार रुपये, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी व्यावसायिक कोर्सेज के विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये सालाना और मेडिकल व अलाइड कोर्सेज के विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed