फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If liver remains healthy then cholesterol will not increase.

Karnal News: लिवर हेल्दी रहेगा तो नहीं बढ़ेगा कॉलेस्ट्रॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
If liver remains healthy then cholesterol will not increase.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला नागरिक अस्पताल की एनसीडी क्लीनिक में अपने लिवर को स्वस्थ और रोग मुक्त रखें थीम पर विश्व लिवर दिवस मनाया गया। इस दौरान पीएमओ डॉ. बलवान सिंह ने अस्पताल में पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को कहा कि लिवर और कॉलेस्ट्रॉल के बीच संबंध है। अगर आपका लिवर हेल्दी रहेगा तो कॉलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ेगा। अगर कॉलेस्ट्रॉल ज्यादा है तो इससे फैटी लिवर की समस्या हो सकती है यानि लिवर और हार्ट को हेल्दी रखने के बीच भी एक कनेक्शन है। आपको इन दोनों अंगों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण रखना होगा।
जिला नागरिक अस्पताल के एमडी फिजिशियन डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि लिवर को हेल्दी बनाना है तो आपको शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। शराब लिवर के लिए बेहद नुकसानदेह है। अगर आप शराब पीते हैं तो हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार ही पिएं और एक छोटे पैग से ज्यादा मात्रा में न पिएं।
विज्ञापन

ज्यादा तला-भुना खासतौर से ट्रांस फैट या रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाले खाने से परहेज करना चाहिए। इससे लिवर पर जोर पड़ता है। सभी तरह के पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड जैसे बिस्किट, कुकीज, आइसक्रीम, भुजिया खाना बंद कर दें। डाइट से जंक फूड जैसे पिज्जा और बर्गर भी हटा दें। ज्यादा पेनकिलर के सेवन से बचें। इसके अलावा एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन भी सीमित ही करें। स्टेरॉइड का ज्यादा इस्तेमाल करना भी लिवर, हार्ट और किडनी के लिए हानिकारक है। डॉ़ की सलाह के बिना किसी तरह की स्टेरॉइड क्रीम और इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे लिवर पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए ये करें
लिवर को हेल्दी रखने के लिए और डिटॉक्सिफाइ करने के लिए अलोवेरा जूस, आंवला जूस और वेजिटेबल जूस जरूर पिएं। बैलेंस्ड डाइट लें। इसमें भरपूर फाइबर वाली चीजें जैसे गेहूं, ज्वार, बाजरा, जई, दलिया, स्प्राउट्स, ओट्स और दालें शामिल हों। हरी सब्जियां, साग, शलजम, बीन्स, मटर और दूसरी सब्जियां जरूर खाएं। खाने में मेथी, लहसुन, प्याज, हल्दी, सोयाबीन जैसी चीजें जरूर शामिल करें। इससे कॉलेस्ट्रॉल कम होता है और लिवर हेल्दी बनता है। रोजाना अखरोट और बादाम खाने से लिवर हेल्दी बनता है। खाने में मीठा कम शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed