{"_id":"66cc2bfd68efb8156a0ca787","slug":"husband-wife-commit-suicide-in-karnal-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में दंपती ने दी जान: झगड़े के बाद पत्नी ने घर और पति ने पेड़ से लगाया फंदा, तीन साल पहले की थी लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में दंपती ने दी जान: झगड़े के बाद पत्नी ने घर और पति ने पेड़ से लगाया फंदा, तीन साल पहले की थी लव मैरिज
Mon, 26 Aug 2024 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:47 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सताना जिले के कचनार गांव निवासी अजय व राधा ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बेटा भी है। दंपती के बीच फैक्टरी में काम करने वाले युवक को लेकर झगड़ा होता था।
विज्ञापन
करनाल में दंपती ने दी जान
- फोटो : फाइल
विस्तार
घरौंडा थाना क्षेत्र के कोहंड गांव के अलीपुर रोड पर एक दंपति ने फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात पति-पत्नी के बीच फैक्टरी में काम करने वाले बबलू उर्फ मास्टर को लेकर झगड़ा हुआ था।
तंग आकर पत्नी ने कमरे में जाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके बाद पति भी घर से फरार हो गया और उसने घर से करीब 100 मीटर दूर अमरूद के पेड़ पर परने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका शव ग्रामीणों ने सोमवार सुबह पेड़ पर लटका हुआ देखा।
मृतक की शिनाख्त मध्यप्रदेश के सताना जिले के कचनार गांव निवासी अजय व राधा के रूप में हुई है। मृतक दंपति मां शकुंतला ने बताया कि करीब तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों कोहंड स्थित अलीपुर रोड पर कालीन फैक्टरी में काम करते थे। आरोप है कि अजय को फैक्टरी में काम करने वाले बबलू उर्फ मास्टर व अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंध होने पर शक था। जिसके चलते रोजाना उनकी आपस में लड़ाई झगड़ा होता था लेकिन रविवार को झगड़ा आपस में ज्यादा बढ़ गया तो पत्नी राधा ने तंग आकर कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
वहीं अजय ने भी देर रात को ही घर से 100 मीटर पेड़ में परने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका शव सोमवार सुबह मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज करनाल के पोस्टमार्टम में रखवाया।
पुलिस ने दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान ही परिजनों के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। जिसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - राजपाल, थाना प्रभारी, घरौंडा।
विज्ञापन
तंग आकर पत्नी ने कमरे में जाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके बाद पति भी घर से फरार हो गया और उसने घर से करीब 100 मीटर दूर अमरूद के पेड़ पर परने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका शव ग्रामीणों ने सोमवार सुबह पेड़ पर लटका हुआ देखा।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त मध्यप्रदेश के सताना जिले के कचनार गांव निवासी अजय व राधा के रूप में हुई है। मृतक दंपति मां शकुंतला ने बताया कि करीब तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों कोहंड स्थित अलीपुर रोड पर कालीन फैक्टरी में काम करते थे। आरोप है कि अजय को फैक्टरी में काम करने वाले बबलू उर्फ मास्टर व अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंध होने पर शक था। जिसके चलते रोजाना उनकी आपस में लड़ाई झगड़ा होता था लेकिन रविवार को झगड़ा आपस में ज्यादा बढ़ गया तो पत्नी राधा ने तंग आकर कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
वहीं अजय ने भी देर रात को ही घर से 100 मीटर पेड़ में परने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका शव सोमवार सुबह मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज करनाल के पोस्टमार्टम में रखवाया।
परिजनों ने मास्टर पर लगाए आरोप
परिजनों ने बताया कि अजय व राधा का दो साल का बेटा है। उनके चले जाने के बाद उसके सिर से एक साथ मां व पिता का साया उठ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उनके बच्चे बहुत खुश थे लेकिन मास्टर के कारण उनमें लड़ाई झगड़े होने लगे थे। ऐसे में मास्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।पुलिस ने दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान ही परिजनों के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। जिसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - राजपाल, थाना प्रभारी, घरौंडा।