फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Husband jumps into canal due to domestic dispute

Karnal: घरेलू विवाद में पति ने किया सुसाइड, पत्नी के सामने नहर में लगाई छलांग; सुबह एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

Sun, 22 Feb 2026 04:16 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 04:16 PM IST
सार

पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गोताखोर घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
Husband jumps into canal due to domestic dispute
घरेलू विवाद में पति ने किया सुसाइड - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल शहर की पश्चिमी यमुना नहर पर बीती रात एक युवक ने पत्नी के सामने पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना काछवा पुल की है, जहां घरेलू विवाद के बाद 30 वर्षीय अमित कुमार ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। अंधेरा अधिक होने के कारण रात में सर्च अभियान सफल नहीं हो सका। सुबह राज्य आपदा राहत बल की टीम ने मोटर बोट की मदद से शव बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक फिलहाल कुंजपुरा की बसंती कॉलोनी में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। शनिवार रात अमित घर से निकल गया और बाद में पत्नी को पश्चिमी यमुना नहर के पास बुलाया।
विज्ञापन


अमित ने काछवा पुल पर बाइक खड़ी की और पत्नी से कुछ देर बातचीत की। इसी दौरान उसने अचानक पुल की रेलिंग पार कर नहर में छलांग लगा दी। पत्नी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ से फिसल गया और तेज बहाव में बहता चला गया। आंखों के सामने पति को डूबता देख पत्नी बेसुध होकर चीखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गोताखोर घटनास्थल पर पहुंचे। रात में ही सर्च अभियान शुरू किया गया लेकिन घना अंधेरा और तेज बहाव के कारण तलाश में दिक्कतें आईं। सुरक्षा कारणों से कुछ देर बाद सर्च अभियान रोकना पड़ा।

रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट और आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। पुल के आसपास पानी में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। करीब कुछ घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने पुल के निकट ही पानी से अमित का शव बरामद कर लिया। शव को बाहर निकाला गया। 

जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed