फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   hunger strike on not to pay salary, karnal

नारी कलेक्शन से महिलाओं के रुपये नहीं मिलने पर की भूख हड़ताल

Sat, 23 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sat, 23 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
hunger strike on not to pay salary, karnal
भूख हड़ताल पर बैठी महिलाएं - फोटो : amar ujala
चार चमन स्थित नारी कलेक्शन शोरूम में लगाए गए महिलाओं के रुपये नहीं मिलने पर पीड़ितों ने शुक्रवार को शोरूम के बाहर भूख हड़ताल की। पीड़ित महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनके पैसे नहीं मिल जाते वे रोजाना धरना देकर विरोध करेंगे। पुलिस द्वारा भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्हें नाराजगी जताई। सेक्टर-13 वासी राधिका, चार चमन वासी लक्ष्मी देवी, रीतु देवी, प्रिया देवी, रिया देवी, सोनम सहित अन्य महिलाएं शुक्रवार दोपहर चार चमन स्थित नारी कलेक्शन शोरूम के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गई। विरोध जता रही महिलाओं ने बताया कि आरोपी गौरव डूडेजा व उसकी माता रानी डूडेजा वासी चार चमन ने सात आठ माह पहले नारी कलेक्शन शोरूम आरंभ किया था। इसमें हमें पार्टनर बनाया गया था। जो यह पैसा हमने बिना किसी  दस्तावेज औपचारिकता के केवल भरोसे पर ही दिया था, परंतु गौरव डूडेजा व उसकी  माता रानी डूडेजा ने इस शोरूम को अनमोल प्रोपर्टी डीलर को बेच दिया है। 
विज्ञापन


हमारे लाखों रुपये हड़प लिए गए हैं। इस संबंध में सिटी थाना में 8 जून को  रितु देवी, रेखा देवी, रिया देवी, सोनम की शिकायत पर आरोपी गौरव डूडेजा, माता रानी डूडेजा, पिता चुन्नी लाल डूडेजा, ममता पत्नी गौरव डूडेजा वासी चार चमन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। परंतु अभी तक न तो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और न ही हमें हमारे पैसे मिले हैं। महिलाओं ने मांग की है कि हमारे पैसे दिलाए जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हम प्रतिदिन 10  बजे से पांच बजे धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed