फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HSGPC applications now available in three languages

Karnal News: एचएसजीपीसी के आवेदन अब तीन भाषाओं में उपलब्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
HSGPC applications now available in three languages
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोट बनवाने के आवेदन गुरुद्वारों में मिलेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। बीडीपीओ असंध एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर मतदाता सूची का कार्य चल रहा है। इसके लिए आवेदन पत्र 30 सितंबर 2023 तक प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अब हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ गुरुमुखी यानी पंजाबी भाषा में उपलब्ध करवा दिए गए हैं। नए वोट बनवाने के लिए ये फार्म गुरुद्वारों में भी पहुंचा दिए गए हैं।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी नरेश शर्मा ने रविवार को अपने कार्यालय में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मतदाता सूची के लिए नामों के पंजीकरण कार्य के लिए संबंधित ग्राम सचिवों व पटवारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव हरियाणा के निर्देशानुसार हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की नामावली में नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन पत्र 30 सितंबर तक प्राप्त किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में सिख समुदाय के लोग 30 सितंबर तक नामों का पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने ग्राम सचिव व पटवारियों निर्देश दिए कि वे हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी से संबंधित वोट बनाते समय मतदाता की पहचान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जैसे परिवार पहचान पत्र नंबर व आधार नंबर अच्छी तरह से देखें और मतदाता के पहचान पत्र को संबंधित मतदाता फार्म के साथ अवश्य संलग्न करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्राप्त किए जा रहे आवेदन पत्र अब हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ गुरूमुखी यानि पंजाबी भाषा में उपलब्ध करवा दिए गए हैं। नए वोट बनवाने के लिए ये फार्म गुरुद्वारों में भी पहुंचा दिए गए हैं। पात्र व्यक्ति अपना फार्म भरकर संबंधित पटवारी के पास जमा करवाएं ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। जो भी इच्छुक सिख व्यक्ति हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की निर्वाचक नामावली मे अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं वे मतदाता अपना पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो व मतदाता पहचान पत्र की प्रति के साथ अपने क्षेत्र से संबंधित तहसील/उप-तहसील कार्यालय में कार्यरत संबंधित पटवारी से संपर्क कर सकते हैं व आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि से पूर्व पटवारी एवं संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed