फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hotel-restaurant operators received 54 cylinders

Karnal News: होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को मिले 54 सिलिंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hotel-restaurant operators received 54 cylinders
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गैस की किल्लत के बीच होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को वीरवार को जिला प्रशासन ने थोड़ी राहत दी है। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद 35 होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को 54 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए गए हैं। इससे कारोबारियों को अस्थायी राहत जरूर मिली है लेकिन दूसरी ओर घरेलू गैस उपभोक्ताओं के बीच बुकिंग नियमों पर संशय की स्थिति बनी हुई है।

अब गैस सप्लाई करने वाली कंपनियों की ओर से संदेश भेजा गया है कि सिंगल सिलिंडर कनेक्शन धारकों को 25 दिन, डबल सिलिंडर वालों को 35 दिन और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग की अनुमति होगी। इस संदेश के बाद उपभोक्ताओं में भ्रम और चिंता है जबकि अधिकारियों ने इस संदेश से पल्ला झाड़कर कहा है कि यह गैस एजेंसियों की अपनी व्यवस्था हो सकती है। सरकार की ओर से अब तक ऐसा आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गैस वितरण अधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि गैस कंपनियों की ओर से ये संदेश जरूर भेजा गया है कि सिलिंडर कनेक्शन धारकों को 25 दिन, डबल सिलिंडर वालों को 35 दिन और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग की अनुमति होगी लेकिन अब तक सरकार की ओर से इसका आधिकारिक आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed