फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Honoring the winners of VTSE exam

Karnal News: वीटीएसई परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 03:07 AM IST
विज्ञापन
Honoring the winners of VTSE exam
असंध। कैथल रोड स्थित विवेकानंद विद्या निकेतन में नए सत्र 2023-24 की शुरुआत हवन से हुई।
विज्ञापन


हवन में स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अध्यापक व विद्यार्थियों ने आहुति डाली। मुख्य यजमान प्रबंधक महेंद्र श्योकंद व प्रधानाचार्य रुप कृष्ण भट्ट रहे। जबकि आचार्य सोनू दीक्षित व मनीष शास्त्री ने हवन संपन्न करवाया।

हवन के बाद 26 मार्च को हुई वीटीएसई का परिणाम जारी किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से नौंवी तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 22 बच्चों को क्रमश: तीन हजार, दो हजार और एक हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक ने कहा कि हवन करने से न केवल मन की शुद्धि होती है बल्कि वातावरण भी शुद्ध होता है। इस अवसर पर ललिता, नैंसी हांडा, राजेश भार्गव, सोहन लाल, विक्रम सिंह और सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने हवन

में डाली आहुतियां

निसिंग। गीता निकेतन विद्यापीठ में सोमवार को हवन किया गया। आचार्य बंधु भगिनी ने विधि विधान से हवन करवाया और विद्यार्थियों को प्रसाद भी वितरित किया। प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह चौहान ने कहा कि हवन और यज्ञ का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।यज्ञ से हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवन में आहुतियां डालकर की सत्र की शुरुआत

करनाल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन में सोमवार को हवन से नए सत्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने भी हवन में आहुतियां डालीं।प्रिंसिपल मंतोष पाल सिंह ने नई कक्षाओं में आए विद्यार्थियों से पहले दिन से ही मेहनत करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत करता है, उसे सफलता जरूर मिलती है। हवन में कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed