फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   home minister

डेढ़ घंटे बाद पहुंचे आयुक्त को देख विज बोले- लिख भाई डायरी में इनका भी नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
home minister
शहरी निकाय मंत्री अनिल विज ने बुधवार को करनाल नगर निगम का औचक निरीक्षण किया। डिस्पैच रूम के बाद वे अलग-अलग कमरों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान आयुक्त नगर निगम निशांत कुमार यादव भी पहुंच गये। परिचय के दौरान मंत्री ने पूछा आप कहां थे, तो निशांत बोले- सर मेरे पास हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के सचिव का चार्ज है। करनाल निगम आयुक्त का एडिशनल चार्ज है। इस पर छूटते ही विज बोले, एचपीएससी और नगर निगम का क्या ताल्लुक है। कहां चंडीगढ़ और कहां करनाल। तभी आपने यहां भगवान भरोसे छोड़ रखे हैं ये सारे..। इसके बाद विज अपने पर्सनल सेक्रेटरी से बोले, लिख भाई डायरी में इनका नाम भी कि निशांत यादव को डबल चार्ज दे रखा है, जो मेरे छापे के दौरान हमसे डेढ़ घंटे बाद कार्यालय आये हैं।
विज्ञापन

9 सितंबर को मिला था निशांत यादव को आयुक्त का चार्ज
निशांत कुमार यादव को करनाल नगर निगम का चार्ज 9 सितंबर 2019 को मिला था। इससे पहले उनके पास केवल हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का ही चार्ज था। निगम आयुक्त का उनके पास अतिरिक्त चार्ज है। निशांत यादव से पहले राजीव मेहता करनाल नगर निगम के आयुक्त थे।
विज्ञापन

करनाल को चाहिये अपना आयुक्त
छापे के दौरान खामियों पर मंत्री अनिल विज ने चार अधिकारियों सहित कुल पांच को सस्पेंड करने के आदेश दिये। कई खामियां देखते हुये उन्होंने आयुक्त निशांत कुमार यादव से भी बात की। उन्होंने कहा कि करनाल को अपना आयुक्त चाहिये। अतिरिक्त चार्ज होने से अफसर ध्यान नहीं दे पाता। इधर, पीछे अन्य अधिकारी कर्मचारी भी काम में लापरवाही बरतते हैं, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed