फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Historians have shown less valour of the warriors: Yogendra Rana

इतिहासकारों ने शूरवीरों के पराक्रम को कम दिखाया : योगेंद्र राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Historians have shown less valour of the warriors: Yogendra Rana
इतिहासकारों ने शूरवीरों के पराक्रम को कम दिखाया : योगेंद्र राणा
बीजना गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बीजना गांव में रविवार को वीरता, संघर्ष और बलिदान की प्रतिमूर्ति महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का विधायक योगेंद्र राणा ने अनावरण किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि इतिहासकारों और लेखकों ने हमारे इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया, जिसमें हमारे शूरवीरों के पराक्रम को कम करके दिखाया गया। लेकिन अब महाराणा प्रताप की गांव-गांव में प्रतिमाएं स्थापित हो रही हैं ताकि उनसे आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके।
बीजना गांव पहुंचे विधायक योगेंद्र राणा का जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा, राजपूत सभा के प्रधान डॉ एनपी सिंह भी मौजूदगी में जिला परिषद सदस्य गुरदीप बीजना और गांववासियों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। राजस्थान से पहुंचे मशहूर गायक नुसरत खान ने महाराणा प्रताप की वीरता से ओत प्रोत गीत गाकर उनके शौर्य को लोगों के सामने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विधायक योगेंद्र राणा ने गांव बीजना के लोगों को चेतक पर सवार महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ऐसे अजेय योद्धा रहे हैं जिन्होंने अपने जीवन में अनेक लड़ाइयां लड़ी और जीती। उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया लेकिन सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया जिसके चलते उनको आज भी वीर शिरोमणि कहा जाता है। इस अवसर पर राजपूत सभा के महासचिव एडवोकेट बृजपाल राणा, सरपंच अमृतपुर दविंदर, सरपंच गोविंद, श्रीपाल, परमजीत राणा, जगदीश राणा, मेहर सिंह, राजेंद्र राणा, जिला पार्षद दिलबाग राणा, जिला पार्षद संग्राम सिंह, सरपंच जयवीर फौजी, विनोद राणा गोंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed