फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hisar in under-14 and 17 age group, Bhiwani overall champion in 19 age group

Karnal News: अंडर-14 और 17 आयु वर्ग में हिसार, 19 में भिवानी ओवरऑल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hisar in under-14 and 17 age group, Bhiwani overall champion in 19 age group
फोटो समाचार
विज्ञापन

- राज्य स्तरीय स्कूली खेल संपन्न, मेजबान करनाल की झोली खाली, नहीं जीत पाए ज्यादा पदक

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण नगरी में चल रही हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। एथलेटिक्स और बास्केटबॉल के मुकाबलों में प्रदेशभर की बेटियों ने दम दिखाया। इस दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 और 17 आयु वर्ग में हिसार की टीम व अंडर-19 आयु वर्ग में भिवानी की बेटियां ओवरऑल चैंपियन बनीं। जबकि मुकाबले आयोजित करने वाले मेजबान करनाल की झोली खाली रही। करनाल की टीम ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। बहुत कम ही मुकाबलों में यहां की बेटियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई खेलों के रोचक मुकाबले हुए। सुबह एनडीआरआई के सामने क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। क्रॉस कंट्री में पानीपत की संजना विजेता रही। वहीं अलग-अलग आयु वर्ग की हुई बास्केटबॉल की प्रतियोगिता में सोनीपत की टीम विजेता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने की। उन्होंने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुकाबले एईओ संगीता की देखरेख में हुए।
विज्ञापन


ओवरऑल चैंपियन एथलेटिक्स
- अंडर-14 : हिसार प्रथम, रोहतक द्वितीय, फतेहाबाद तृतीय।
- अंडर-17 : हिसार प्रथम, फतेहाबाद द्वितीय, भिवानी तृतीय।
- अंडर-19 : भिवानी प्रथम, फतेहाबाद द्वितीय, हिसार तृतीय।

यह रहे परिणाम
अंडर-19
- बास्केटबॉल : सोनीपत प्रथम, पानीपत द्वितीय, फरीदाबाद तृतीय।
- क्रॉस कंट्री : पानीपत की संजना प्रथम, अंबाला की रितिका द्वितीय, पंचकूला की वंदना तृतीय।
- हैमर थ्रो : झज्जर की स्नेहा प्रथम, सपना द्वितीय, भिवानी की लक्ष्मी तृतीय।

अंडर-17
- बास्केटबॉल : सोनीपत प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय, पानीपत तृतीय।
- 200 मीटर दौड़ : सोनीपत की नैंसी प्रथम, पानीपत की तनु द्वितीय, गुरुग्राम की त्रिशा तृतीय।

अंडर-14
- 200 मीटर दौड़ : हिसार की दीक्षा प्रथम, जींद की नितेश द्वितीय, रोहतक की आरजू तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed