{"_id":"64cac51d6650334eee07409b","slug":"hindu-organizations-flared-up-after-nuisance-in-nuh-small-secretariat-surrounded-karnal-news-c-18-knl1008-187877-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नूंह में उपद्रव के बाद हिंदू संगठन भड़के, लघु सचिवालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नूंह में उपद्रव के बाद हिंदू संगठन भड़के, लघु सचिवालय घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नूंह में हुए उपद्रव के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी है। बुधवार को सेक्टर-12 स्थित पार्क में विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग एकत्रित हुए और बैठक करने के बाद लघु सचिवालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए लघु सचिवालय में भारी पुलिस बल तैनात था। उधर, पुलिस ने जिले की करीब छह मस्जिदों की सुरक्षा कड़ी करते हुए पुलिस तैनात कर दी है। संदिग्ध लोगों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
बुधवार 11:00 बजे हिंदू संगठनों के लोग सेक्टर-12 स्थित पार्क में एकत्रित हुए। यहां पर पहले बैठक करते हुए घटना की निंदा की। उसके बाद लघु सचिवालय की ओर कूच करने लगे। 11:30 बजे प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भी रोष प्रकट किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम डीसी अनीश यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने और रासुका लगाने की मांग की। हिंदू संगठनों में रोष को देखते हुए पुलिस ने मस्जिद और ईदगाह पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। नूंह से लौटे लोगों पर भी पुलिस की नजर है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच दोपहर को मेरठ रोड स्थित मस्जिद के पास सड़क पर हनुमान चालीसा भी पढ़ी।
घंटाघर चौक पर फूंका उपद्रवियों का पुतला
हिंदू संगठनों के लोगों ने बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे घंटाघर चौक पर उपद्रवियों का पुतला फूंका। इस दौरान उपद्रवियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मुस्तैद दिखाई दिया। प्रदर्शन के बाद सभी लोग घर लौटे।
विज्ञापन
इन मस्जिदों की बढ़ाई सुरक्षा
बस स्टैंड मस्जिद, कलंदरी गेट, सुभाष गेट, कमेटी चौक जामा मस्जिद, रेलवे स्टेशन रोड नूरी मस्जिद, तरावड़ी स्थित जामा मस्जिद आदि स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों पर पुलिस सीसीटीवी के जरिए नजर रख रही है। आने-जाने वालों से पूछताछ की जा रही है।
सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रख रही है। इसके लिए साइबर टीम को सोशल मीडिया की विशेष निगरानी में लगाया गया है। ताकि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और माहौल बिगाड़ने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। प्रदर्शन में भारत विकास परिषद, मुल्तानी परिमंडल सभा, राष्ट्र सेविका समिति, सनातन धर्म सभा, विश्व हिंदू परिषद, रघुनाथ मंदिर सभा, व्यापार मंडल, सेवा समिति आश्रम, सेवा भारती, राजपूत समाज, करणी सेना, वाल्मीकि समाज, रोड़ महासभा, जाट महासभा, व्यापार मंडल जीटी रोड, श्री राधा कृष्ण गौशाला, हरियाणा चेंबर एसोसिएशन, अल्फा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, आर्य समाज मंदिर सेक्टर सात, मां झंडेवाली सेवा समिति, आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति, भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा सहित अन्य हिन्दू संगठनों व संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
वर्जन
माहौल बिगाड़ा गया
हिंदू समाज की ओर से मेवात और नूंह में हर वर्ष ब्रजमंडल यात्रा का आयोजन सावन महीने में किया जाता है। इस बार भी हिंदू समाज के हजारों हिंदू पुरुष-महिलाएं और बच्चे कारों, बसों व पैदल इस यात्रा में शामिल थे। इसी दौरान उपद्रवियों ने सुनियोजित तरीके से माहौल को बिगाड़ा है। उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए।
चंद्रवीर भाटिया, हिंदू संगठन
तत्काल हो कार्रवाई
हिंदू समाज और संगठन इस घटना की घोर निंदा व इसमें शामिल सभी उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। इन उपद्रवियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
अनिल, हिंदू संगठन
पीड़ितों को मिले मदद
मेवात में बढ़ रहे अवैध हथियारों और अवैध वाहनों की जांच करके उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जो पुलिसकर्मी और लोग घटना में मारे गए और घायल हुए हैं। उनके परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी मिलें।
शिव कुमार, हिंदू संगठन
संवेदनशील जगहों पर रखें नजर
सोशल मीडिया में तनाव पैदा करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए और हर जिले में इस प्रकार के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करके वहां पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए।
सरदार हरमीत सिंह, हिंदू संगठन