{"_id":"666f8121909cabab18002916","slug":"heat-will-torment-for-two-more-days-then-there-is-hope-of-relief-karnal-news-c-18-knl1008-411709-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो दिन और सताएगी गर्मी, फिर राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो दिन और सताएगी गर्मी, फिर राहत के आसार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। तपती दोपहरी के साथ-साथ रात्रिकालीन गर्मी ने भी लोगों को बेहाल कर रखा है। न दिन को राहत है न रात को चैन है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार और मंगलवार को गर्म हवाएं चलेगी। जिससे लोगों को लू के थपेड़े सहन करने होंगे लेकिन 18 जून की रात या 19 जून से प्रचंड गर्मी से कुछ राहत की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है।
कई दिनों से जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। सुबह होते ही सूर्य की तपिश इस कदर बढ़ जाती है कि लोगों का बाहर निकलना दूभर हो जाता है। इसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है। सुबह 10 बजे के बाद ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। शाम को ही लोग आवश्यक खरीदारी के लिए निकल पाते हैं। कई दुकानदार तो भीषण गर्मी के चलते दुकानें बंद करके घरों को चले जाते हैं। इसका असर आज संडे मार्केट पर भी देखा गया है। यहां पिछले दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की आवाजाही में 60 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। दुकानदारों को खाली बैठना पड़ा। यूं तो शहर में रविवार को साप्ताहिक बंदी थी लेकिन अमूमन खुली रहने वाली दुकानें भी आज बंद नजर आईं।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम शाखा में रविवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.7 दर्ज किया गया, ये भी सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अभी 17 व 18 जून को लू चलेगी। प्रचंड गर्मी भी होगी। लेकिन 18 जून की रात या 19 जून से प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है। 19 जून को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या बारिश की संभावना बन रही है।