फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Heat and humidity made us miserable throughout the day, relief from heavy rain at night

Karnal News: दिनभर तपिश और उमस ने किया बेहाल, रात को झमाझम बारिश से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Heat and humidity made us miserable throughout the day, relief from heavy rain at night
- कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी, तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कई दिनों की प्रचंड गर्मी और उमस के बाद बुधवार रात को मौसम का मिजाज बदला और करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा हुई लेकिन धान आदि की फसलों को बड़ा लाभ पहुंचा हैै। जिससे किसानों के चेहरे खिल गए।
बुधवार सुबह तेज धूप निकली जिससे उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर यही स्थिति बनी रही। बादलों की आवाजाही रही लेकिन प्रचंड गर्मी से दिन में लोग पसीने से तरबतर रहे। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि मंगलवार को 34.5 था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात भी काफी गर्म रही। न्यूनतम तापमान 29.2 दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि सोमवार की रात से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को 16 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। जिसके कारण तापमान में हल्की गिरावट आई थी लेकिन बुधवार को तापमान बढ़ गया। रात करीब आठ बजे जब बारिश के मौसम का आगाज महसूस हुआ तो आसमान गुलाबी हो गया। इसके बाद पहले बूंदाबांदी फिर रात्रि नौ बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो करीब डेढ़ घंटे तक चलती रही। जिसके कारण तापमान में गिरावट आ गई और मौसम सुहावना हो गया। दिनभर की तपिश के बाद लोगों को राहत मिली। कई सड़कों पर जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी तेज बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी एक अगस्त को ही कहीं-कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। तापमान में कमी रह सकती है। रुक-रुक कर अलग-अलग क्षेत्रों में भी छितराव के साथ बारिश हो सकती है। ये बारिश खास तौर पर धान और गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed