{"_id":"69d961dcd8f376c587014d31","slug":"health-check-up-of-273-patients-in-the-camp-karnal-news-c-18-knl1018-883286-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शिविर में 273 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शिविर में 273 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य
Sat, 11 Apr 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
करनाल। कैथल रोड स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर आयुष विभाग ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें 273 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा और निःशुल्क दवाइयां दी गई। स्कूल के बच्चों व आम जनता को योग प्रशिक्षक मुन्ना कुमार व गुंजन ने योग करवाया। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सकों डाॅ. मनप्रीत, डाॅ. मिनाक्षी, डाॅ. पूनम और डाॅ. समर्थ चोपड़ा ने जांच की। मुख्य अतिथि कौंसिल होम्योपैथिक सिस्टम ऑफ मेडिसिन डाॅ. इंद्र मैहला रहे। संवाद
विज्ञापन