फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana won in basketball

Karnal News: बास्केटबॉल में हरियाणा ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana won in basketball
- सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों के चौथे दिन हुए रोचक मुकाबले, वॉलीबॉल में जम्मू और हॉकी में असम छाया
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों के चौथे दिन रोचक मुकाबले हुए। सैनिक स्कूल के मैदान में चल रहे खेलों में बास्केटबॉल, हॉकी और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले हुए। बास्केटबॉल में बिहार को हराकर हरियाणा की टीम विजयी रही। वहीं, वॉलीबॉल में जम्मू और हॉकी में असम की टीम छाई।


कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। खेलों से पहले मंच पर विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति के रंग बिखरे। विद्यार्थियों ने एक के बाद एक सुंदर प्रस्तुतियों से समा बांधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा ने की। शनिवार को वॉलीबॉल, बास्केटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत हुई। वॉलीबॉल के सेमीफाइनल सुबह खेले गए। झुंझुनू और नगरोटा की टीमें फाइनल में पहुंची। वहीं बास्केटबॉल में फाइनल मुकाबले में मेजबान स्कूल कुंजपुरा और चिंगचित (मिजोरम) की टीम पहुंची है। इनके बीच मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान के लिए सुबह के सत्र में चंद्रपुर और नालंदा के बीच मुकाबला होगा। हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत सोमवार से होगी। विदित हो कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा में पहली बार हो रही, इस स्तर की खेलों में देश भर के सभी 32 सैनिक स्कूलों के विजेता खिलाड़ी आठ जोन में बंटे हैं। लड़के और लड़कियों के अलग-अलग मुकाबले जारी है। लड़कियां केवल एथलेटिक्स में हिस्सा ले रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन




यह रहे परिणाम

बास्केटबॉल

- कुंजपुरा (हरियाणा) ने नालंदा ( बिहार) को हराया।

- चिंगचित (मिजोरम) ने कझाकुट्टम (केरल) को हराया।



वॉलीबॉल

- नागरोटा (जम्मू) ने गोलपारा (असम) को हराया।

- झुंझनू ने (राजस्थान) अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) को हराया।

- अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) ने गोलपारा (असम) को हराया।

हॉकी-

- गोलपारा (असम) ने चंद्रपुर (महाराष्ट्र ) को हराया।

- सुजानपुर टीरा (हिमाचल प्रदेश) ने घोराखाल (उत्तराखंड) को हराया।

- तिलैया (झारखंड) ने अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) को हराया।

- अमरावतीनगर (तमिलनाडु) ने रीवा (मध्यप्रदेश) को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed