फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana will compete with Punjab in the price of sugarcane

गन्ने के भाव में पंजाब से मुकाबला करेगा हरियाणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana will compete with Punjab in the price of sugarcane
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि हरियाणा में गन्ने का दाम पंजाब से ज्यादा है। पंजाब में चुनाव आ रहे हैं, इसलिए पंजाब में गन्ने का भाव वहां की सरकार की मजबूरी थी। इसके बावजूद अब भी वहां गन्ने का दाम हरियाणा से कम ही है। यदि पंजाब सरकार गन्ने का दाम फिर से बढ़ाती है तो मुकाबला चलेगा। हरियाणा सरकार पीछे नहीं हटेगी और पंजाब से अधिक ही दाम रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को करनाल के मेरठ रोड स्थित सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र के उद्घाटन समारोह में उपस्थित किसानों को यह बात कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जब यह बात कही तो पांडाल में उपस्थित किसानों में भी जोश भर गया। पंजाब के साथ गन्ने के दाम में मुकाबले की बात सुनकर किसान लोट-पोट हो गए और उन्होंने मुख्यमंत्री के पक्ष में जोरदार नारे लगाए तो पांडाल गूंज उठा। हरियाणा में गन्ने का भाव 362 रुपये प्रति क्विंटल है। जो देश में अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। कुछ समय पहले हरियाणा सरकार ने गन्ने का भाव बढ़ाया था। पंजाब में भी दाम बढ़ाए गए थे। वहीं मुख्यमंत्री ने मनोहरलाल ने फिर पंजाब सरकार पर पलटवार किया है और गन्ने के दाम के मामले में चित कर दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में जमीन की अदला-बदली करने पर सरकार ने स्टांप ड्यूटी खत्म कर दी है। यदि गांव में जमीन के टुकड़े अलग-अलग जगहों पर हैं और दो किसान रजामंदी से अपनी-अपनी जमीन की अदला-बदली करना चाहते हैं तो उनसे राजस्व नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबाद के विधायक एवं हरियाणा राज्य चीनी मिल प्रसंघ के अध्यक्ष रामकरण ने मुख्यमंत्री से अपील की कि हरियाणा के किसानों का उत्तरप्रदेश की चीनी मिलों में फंसा भुगतान निकलवाया जाए। उन्होंने कहा कि काफी किसानों का पैसा यूपी की मिलों में फंसा हुआ है और उसका भुगतान नहीं हो रहा। इस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और भरोसा दिलाया कि भुगतान करवाने का पूरा प्रयत्न करेंगे। उन्होंने उपायुक्तों से उन किसानों की सूची तैयार करने को कहा जिनका भुगतान यूपी की मिलों में रुका हुआ है। सीएम ने कहा कि अब हरियाणा केे किसानों को यूपी में गन्ना नहीं भेजना पड़ेगा। पूरे गन्ने की यहीं पर पेराई होगी। सांसद संजय भाटिया ने भी किसानों को आश्वस्त किया कि गन्ना भुगतान की चिंता न करें। उनका भुगतान निकलवाने की पूरी कोशिश करेंगे। यूपी की मिलों के प्रबंधकों से शीघ्र बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed