फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Three lakh women will become Lakhpati in the state

Haryana: प्रदेश में तीन लाख महिलाएं बनेंगीं लखपति, पांच हजार ड्रोन दीदी

Wed, 06 Mar 2024 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Mar 2024 11:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले कि 55 हजार सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिये छह लाख महिलाओं को जोड़कर मजबूत  किया है। लोक सभा करनाल स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन नई अनाज मंडी में आयोजित हुआ। 

विज्ञापन
Haryana: Three lakh women will become Lakhpati in the state
हरियाणा सीएम मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन करोड़ तो हरियाणा सरकार ने तीन लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें पांच हजार महिलाओं को ड्रोन दीदी बनाएगी, जिसके लिए 500 स्वयं सहायता समूहों को चयनित किया गया है। इससे गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगी।

विज्ञापन


नई अनाज मंडी में बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में लोक सभा करनाल स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें पश्चिमी बंगाल के संदेशखाली से प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा मोदी की गारंटी है, लेकिन इसे पूरा करने का भरोसा हरियाणा सरकार का है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में 132 स्थानों पर ये कार्यक्रम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखपति दीदी बनाने के पीएम के लक्ष्य में हरियाणा की सक्रिय सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 500 स्वयं सहायता समूहों को चयनित कर लिया है, जिसमें हर ग्रुप में 10 महिलाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 102 बहनों को ड्रोन का प्रशिक्षण दिलाकर विभिन्न विभागों में काम भी दिलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 55 हजार स्वयं सहायता समूह हैं, जिनसे छह लाख महिलाएं जुड़ी हैं। जो कई तरह के उत्पाद तैयार कर आजीविका चला रही हैं, लेकिन इन उत्पादों की पहुंच बाजार तक आवश्यक है, इसलिए हमने हर शहर व कस्बे में साझा बाजार स्थापित करने की घोषणा की है।

24 फरवरी को करनाल में साझा बाजार का शुभारंभ भी किया था। फतेहाबाद में भी साझा बाजार बनकर तैयार हो गया है, उसका भी जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। सीएम ने कहा कि महिलाओं को छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए गारंटी फ्री ऋण के लिए 200 करोड़ रुपये का वेंचर कैपिटल फंड की व्यवस्था की है।

जिससे महिलाओं को ऋण के लिए गारंटी न देनी पड़े। स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है, किसानों के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था, खनन, अवैध कॉलोनियों के सर्वे करने के लिए सरकारी विभागों को भी ड्रोन की आवश्यकता पड़ने वाली है। ड्रोन की मांग बढ़ रही है, अब ये काम लखपति दीदी करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के लिए हर 20 किलोमीटर में एक कॉलेज स्थापित करने के अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है। इस बार के बजट में नए एक हजार हर-हित स्टोर खोले जाने की घोषणा की, जिसमें एक लाख रुपये से कम आय वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

महासम्मेलन को हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमरेंद्र कौर, सांसद संजय भाटिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने भी संबोधित किया।सम्मेलन में राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक धर्मपाल गोंदर, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

बहनों से बोले सीएम : कभी न सहिए, खुल कर कहिए
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए हम कार्य कर रहे हैं। सरकार का महिलाओं से अनुरोध है कि कभी न सहिए, खुल कर कहिए। यानी किसी भी गलत बात को न सहें, अपने मन से ये भाव निकालें, आपकी बात सुनी जाएगी, आप कोई भी बात मुझ तक पहुंचाएं। आपका भाई मनोहर लाल हमेशा आपके लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सुरक्षा की गारंटी दी है और हरियाणा सरकार उसे पूरा करने का भरोसा दिलाती है।


बच्चों को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाएं महिलाएं
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं की जमकर तारीफ करते हुए एक अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ लगते जिलों में नशे की समस्या बढ़ रही है, इसलिए अपने परिवारों के बच्चों को नशे से दूर रखने में महिलाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। वह अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा व संस्कार दें कि वह नशे से दूर रहें। महिलाओं में बहादुरी, समर्पण का भाव होता है। महिला संस्कारी है तो तीन पीढि़यों को संस्कारित होकर आगे बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed