फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana Lok Sabha: Zilla Parishad members opened front against former CM manohar

Haryana: जिला परिषद सदस्यों ने खोला पूर्व सीएम के खिलाफ मोर्चा, बोले- मनोहर की नीतियों के कारण अटका विकास

Wed, 08 May 2024 06:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 May 2024 06:06 PM IST
सार

25 में से 20 सदस्य बोले कि मनोहर लाल की नीतियों के कारण विकास अटका है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव में मनोहर लाल को हराने के लिए काम करेंगे। 

विज्ञापन
Haryana Lok Sabha: Zilla Parishad members opened front against former CM manohar
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा में निर्दलीय विधायकों और सरपंचों के बाद सीएम सिटी के जिला परिषद सदस्यों ने भी पूर्व सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। करनाल जिला परिषद के 25 में से 20 सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लोकसभा चुनाव में करनाल से हराने के लिए काम करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री की गलत नीतियों के कारण गांवों में विकास नहीं हो पाया।

विज्ञापन


जिला परिषद कार्यालय में 20 सदस्यों ने बैठक करके यह निर्णय लिया है। वार्ड-1 के कुलदीप मढ़ान, वार्ड-10 से कृष्ण, वार्ड-21 के सदस्य राजसिंह वाल्मीकि और वार्ड-24 के सदस्य राजसिंह का कहना है कि मनोहर सरकार ने पंचायती राज के हक का हनन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण गांवों के स्वीकृत कार्यों में से भी 15 प्रतिशत भी पूरे नहीं हो पाए। महज दो लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक के काम के लिए टेंडर लगते हैं तो कोई एजेंसी आगे नहीं आती, ऐसे में काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि दिसंबर 2022 के बाद से सभी सदस्य मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल से मुलाकात का समय मांग रहे थे, लेकिन आज तक उन्हें समय नहीं दिया गया। सरपंचों पर भी सरकार ने लाठियां बरसाई। अब गांवों में लोग हमसे काम न होने पर जवाब मांगने लगे हैं। ऐसे में हम पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रचार करके कांग्रेस के प्रत्याशी को जितवाने का काम करेंगे।


विदित हो कि करनाल में भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य ही चेयरमैन है। जिन सदस्यों ने पूर्व सीएम का करनाल लोकसभा में विरोध करने का एलान किया है, उनमें कई सदस्य कांग्रेस, इनेलो, जजपा और बसपा समर्थित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed