फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana Jat reservation supports Krishna Panwar, Karnal

हरियाणा सरकार जाट आरक्षण का समर्थन करती है : कृष्ण पंवार

Mon, 20 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 20 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Haryana Jat reservation supports Krishna Panwar, Karnal
हरियाणा सरकार जाट आरक्षण का समर्थन करती है : कृष्ण पंवार - फोटो : Amar Ujala

परिवहन एवं जेल आवास मंत्री कृष्ण पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से पहले से ही खुला ऑफर था। सरकार ने जाट आरक्षण का समर्थन किया और विधानसभा में पारित भी किया। सरकार कोर्ट में भी पैरवी कर रही है। हरियाणा सरकार जाट आरक्षण का समर्थन करती हैं। पहले जो समझौता हुआ था उसके अंदर मांगे मान ली गई थी कुछ कमी रह गई थी फिर भी मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर इसमें कोई कमी लगती है तो सरकार के दरवाजे खुले हैं।

विज्ञापन


शांतिपूर्वक ढंग से बैठकर टेबल पर बात कर सकते हैं जिसमें चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी उसकी जाट आरक्षण संघर्ष समिति से पहले एक बैठक हो चुकी है और दूसरी बैठक आज भी है। निश्चित तौर पर लग रहा है कि जाटों के साथ मिलकर सरकार इस मामले को सुलझा लेगी। मंत्री ने यह बातें उड़ाना के स्वामी विवेकानंद स्कूल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन जयभगवान डीडी ने की। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत की। होनहार बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंत्री पवार ने कहा कि बजट सत्र से पहले पूरे केबिनेट से मुख्यमंत्री ने अलग-अलग मंत्रालयों से उनकी प्लानिंग मांगी हैं कि मंत्री अपने अपने मंत्रालय में नया क्या करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई नए बस स्टैंड बनाए गए हैं। करनाल के अंदर 268 करोड़ की लागत से आलीशन बस स्टैंड बनाने की योजना है, उसपर काम भी चल गया है। इसके बाद फरीदाबाद व एक अंबाला में बस स्टैंड खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के नाम बदलने का मामला केबिनेट में नहीं आया है। यह मु यमंत्री के अधिकार क्षेत्र की बात है। नीचे ग्राऊंड पर अगर कोई ऐसी बात होगी तो मु यमंत्री से बात कर लेंगे और आप भी कर लेना।

मंत्री ने कहा कि अप्रैल के विधानसभा सैशन के बाद पंचायती राज संस्थाओं के अधिकार बढाए जाएंगे और सरपंचों, पंचों, जिला परिषद सदस्यो व ब्लॉक समिति सदस्यों को विशेष अधिकार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ का आह्ववान किया था। उसपर अमल करते हुए मु यमंत्री, शिक्षामंत्री व पूरी सरकार ने फैंसला लिया कि बेटियों की शिक्षा के स्तर को बढाया जाए। बेटियों को बचाया जाए तो उसके बाद शिक्षा नीति बनाई है जिसमें पूरे हरियाणा में 20 किलोमीटर के दायरे में राजकीय कन्या महाविद्यालय खोले जाएंगे। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन जयभगवान डीडी, प्रिंसीपल अंकिता, सुमेर शर्मा उड़ाना, गौरव शर्मा, सुरेंद्र गर्ग, अतुल कंसल, उपेंद्र शर्ज्ञ्मा, आशिक, जय कुमार, आनंद आदि मौजद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed