{"_id":"647c4760cf18a1a3d7013e46","slug":"haryana-govt-to-provide-facilities-like-private-in-government-hospitals-says-cm-manohar-lal-in-karnal-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: अब सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी निजी जैसी सुविधाएं, CM बोले-सरकार तैयार कर रही आधारभूत संरचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: अब सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी निजी जैसी सुविधाएं, CM बोले-सरकार तैयार कर रही आधारभूत संरचना
Sun, 04 Jun 2023 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:45 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने लोगों को बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बीपीएल कार्ड बनाए गए थे। इस लंबी अवधि के दौरान कुछ परिवारों में सरकारी नौकरी भी लग गई, वे भी व कई अन्य संपन्न लोगों सहित करीब साढ़े 8 लाख अपात्र लोग बीपीएल सूची में शामिल थे, जिनके कार्ड काटे गए हैं।
विज्ञापन
करनाल दौरे पर पहुंचे सीएम मनोहर लाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
हरियाणा सरकार अब सरकारी अस्पतालों में भी प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। अपने करनाल दौरे के दूसरे दिन वार्ड-पांच में जनसंवाद करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी दी।
मनोहर लाल ने कहा कि इसके लिए हरियाणा सरकार आधारभूत संरचना तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले शहर की सभी सीवरेज, एसटीपी, नालों की विशेष अभियान चलाकर सफाई कराएं। सीवरेज व नालों के रास्तों को चौड़ा किया जाए ताकि बरसाती पानी की निकासी सही तरीके से हो सके। उन्होंने असंल सिटी में सीवरेज की समस्या को एक सप्ताह का नोटिस जारी करने व बातचीत के आधार पर समस्या का समाधान करने को कहा।
यह भी पढ़ें : Wrestlers Protest: मैं तो परेशान हो लिया, घर भी नहीं आ पा रहा हूं... नाबालिग के पिता ने बयां किया अपना दर्द
विज्ञापन
राशन कार्ड कटने की अधिक शिकायतों के निस्तारण पर दूसरे दिन भी उन्होंने जोर दिया और कहा कि परिवार पहचान पत्र के अनुसार जिस भी व्यक्ति का राशन कार्ड कट गया है वह मुझे बताए, उसकी जांच अभी कराऊंगा, क्योंकि मेरा दफ्तर मेरे साथ चलता है। किसी पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड कट गया है तो वह एडीसी कार्यालय में जाकर ठीक करवा सकते हैं। सरकार ने अधिक से अधिक गरीब लोगों को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए ही बिजली बिल सीमा को नौ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये तक किया है, जिससे प्रदेश में करीब साढ़े 12 लाख नए राशन कार्ड बने हैं।
मुख्यमंत्री ने लोगों को बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बीपीएल कार्ड बनाए गए थे। इस लंबी अवधि के दौरान कुछ परिवारों में सरकारी नौकरी भी लग गई, वे भी व कई अन्य संपन्न लोगों सहित करीब साढ़े 8 लाख अपात्र लोग बीपीएल सूची में शामिल थे, जिनके कार्ड काटे गए हैं। सरकार द्वारा योग्यता के आधार पर नौकरी दी जा रही है, जिसके फलस्वरूप पर्ची खर्ची के चक्कर में पड़ने बजाय कोचिंग सेंटर में अपनी परीक्षा की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। अब बगैर पैसे के नौकरी मिल रही है।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड पांच की विकास कॉलोनी, गोपी वाली गामड़ी, पाम एन्क्लेव, कटाबाग, असंल डीआरटी एन्क्लेव के लोगों की पेयजल की समस्या के निवारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह के दौरान जरूरत के हिसाब से नए ट्यूबवेल लगवाएं, जल्द पाइपलाईन बिछाने का कार्य भी पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि शहर में पानी व सीवरेज को लेकर 13 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर छह जून को लग जाएंगे। इसके बाद अधिकारी अपना कार्य शुरू कर दें। इस दौरान उन्होंने कई सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की सराहना की।
अफसर गंभीरता से शिकायतों का समाधान करें
मुख्यमंत्री ने नगर निगम व एचएसवीपी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालय में शिकायत काउंटर स्थापित करें और जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उनका एक सप्ताह में स्थलीय सत्यापन कर गंभीरता के साथ समाधान करें।