फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: CM Nayab Saini targeted Kejriwal, said - he is tricking people

Haryana: सीएम नायब सैनी ने साधा केजरीवाल पर निशाना, बोले- वह लोगों को बरगला रहे

Sun, 12 May 2024 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 May 2024 10:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बोले कि हमारे तो विधायक पूरे हैं, कांग्रेस को अविश्वास है तो अपने विधायकों की परेड कराए।

विज्ञापन
Haryana: CM Nayab Saini targeted Kejriwal, said - he is tricking people
श्रीकृष्ण कृपा धाम में रक्तदाओं का हौसला बढ़ाते गीता मनीषी व सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कांग्रेस के साथ-साथ आप नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह झूठ बोलकर लोगों को बरगला रहे हैं। कसम खाकर कहते थे कि कांग्रेस के साथ नहीं जाऊंगा लेकिन अब सब देख रहे हैं, केजरीवाल और कांग्रेस नेता दोनों गले मिल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने रविवार को मॉडल टाउन स्थित वाल्मीकि बस्ती में घर-घर जाकर जनसंपर्क करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने वन नेशन-वन इलेक्शन के सवाल पर कहा कि इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति बनी हुई है, वह निर्णय लेगी। कांग्रेस द्वारा विधायकों की परेड कराने की मांग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विधायक तो पूरे हैं, एक महीना पहले ही विश्वासमत भी हासिल किया गया, जरूरत होगी तो फिर कर देंगे लेकिन अब कांग्रेस को अविश्वास है तो अपने विधायकों की परेड तो कांग्रेस को राज्यपाल के सामने करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के इस बयान, जिसमें उन्होंने अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने की संभावना जताई, पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं, जो अंतरिम जमानत पर आए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते थे कि गाड़ी नहींं लूंगा, कई गाड़ियां लीं।

साधारण घर में रहने की बात करते थे, शीश महल बनवाया। वह खुद को कट्टर ईमानदार बताते थे लेकिन भ्रष्टाचार में वह कांग्रेस से भी चार कदम आगे निकल गए। केजरीवाल ने ऐसी शराब नीति बनाई, जिससे दिल्ली के युवाओं को नशे में धकेल दिया। मोहल्ला क्लीनिक के सब्जबाग दिखाए लेकिन अब उनकी हालत भी दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed