फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana Board will inspect the answer sheets of ninth, 11th

नौवीं, 11वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करेगा हरियाणा बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board will inspect the answer sheets of ninth, 11th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका का अवलोकन करेगा। ताकि विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर का आकलन किया जा सके। इसके लिए बोर्ड की ओर से सभी स्कूलों से उत्तर पुस्तिका मंगवाई गई हैं।
इन्हें भेजने के साथ-साथ स्कूलों की ओर से ई-मेल के माध्यम से भेजने की जानकारी भी 27 मई तक बोर्ड को देनी होगी। बताया जा रहा है कि इन्हीं उत्तर पुस्तिकाओं के आधार पर बोर्ड और शिक्षा विभाग की ओर से वर्तमान में कक्षा 10वीं और 12वीं में आए इन विद्यार्थियों के शिक्षा के स्तर को आंकेगा।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी पत्र के अनुसार सभी राजकीय और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को उत्तर पुस्तिकाएं भेजनी होंगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र भी इन दोनों कक्षाओं के लिए जारी किए गए थे। इन्हीं पर स्कूलों की ओर से परीक्षा आयोजित करके परिणाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

1000 उत्तर पुस्तिकाओं की होगी रैंडम जांच
रेंडम प्रणाली से प्रत्येक जिले के राजकीय व निजी विद्यालयों ( शहरी / ग्रामीण क्षेत्र ) से विभिन्न विषयों की कक्षा नौवीं तथा 11वीं की 1000-1000 अंकित उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कराया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाएं एकत्रित करवाने के लिए बोर्ड की ओर से एक प्राफोर्मा भी जारी किया गया, जिसमें स्कूल को जानकारी भरने के बाद मोहर लगाकर ई-मेल asrecvw@bseh.org.in पर भेजना होगा।

कक्षा नौवीं और 11वीं की उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड को भेजी जाएंगी। इनकी जानकारी स्कूल बोर्ड को जरूर भेजें, ताकि विभाग की योजना अनुसार अवलोकन हो सके। 27 मई तक उत्तर पुस्तिकाएं भेज दें, ताकि 28 मई को बोर्ड की ओर से आने वाले वाहन के माध्यम से इन्हें भिवानी भेजा जा सके।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed