यूपी चुनाव: हरियाणवी टीम ने संभाली वेस्ट यूपी की कमान, 27 विधानसभा सीटों पर दी गई जिम्मेदारी
हरियाणा भाजपा नेताओं को भाजपा ने जीत सुनिश्चित करने के लिए सीमावर्ती पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 27 विधान सभा सीटों पर भाजपा की चुनावी नैया को पार कराने की जिम्मेदारी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने जीत सुनिश्चित करने के लिए सीमावर्ती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बिजनौर जिलों की 27 विधान सभा क्षेत्रों में हरियाणवी भाजपाई टीम को उतार दिया है। इन क्षेत्रों में हरियाणा से रोटी और बेटी के रिश्ते नाते वाले क्षेत्रों में कई दिग्गजों को लगाया गया है।
करनाल के सांसद संजय भाटिया को पहले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था, लेकिन अब इन विधान सभा क्षेत्रों के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी की अगुवाई में यह टीमें करीब एक महीने से लगातार क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों किसान आंदोलन भी प्रभावी रहा। यहां मुस्लिम व जाट मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है। इन पांचों जिलों की सीमाएं हरियाणा से लगती हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में रिश्तेदारियां भी बहुत हैं। आना जाना भी खूब रहता है।
अब भाजपा ने हरियाणा के दिग्गजों को रिश्तेदारियों, परिचितों व अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में जाकर चुनावी हवा का रुख भाजपा की ओर करने की जिम्मेदारी सौंपी है। किसान आंदोलन का यदि कोई प्रभाव दिखता है, तो उसे भी दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके साथ महिला विंग को भी उतारा गया है, जो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान की अगुवाई में लगाई गई है।
सहारनपुर जिले की सात विधान सभा सीटों में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कर्णदेव कांबोज, धर्मवीर मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर जिले की छह सीटों में गजेंद्र सलूजा व राम मेहर मलिक, शामली जिले की तीन सीटों पर भारत भूषण भारती, विजयपाल अहलूवालिया, बागपत की तीन सीटों पर राजीव जैन व रणवीर ढाका व बिजनौर जिले की आठ सीटों पर मदन चौहान व सत्यव्रत शास्त्री को प्रभारी लगाया गया है।
विधानसभा क्षेत्र वार स्थिति
शामली जिले की कैराना में विधु रावल, निशांत छोकर, थाना भवन में वीरेंद्र चौहान व मनोज जैन, शामली में दिनेश गोयल व नंदराम धानिया को लगाया गया है। बागपत जिले की छपरौली में प्रदीप खोखर, प्रकाशवीर नागर, बड़ौत में राष्ट्र दहिया, रश्मि खेत्रपाल, बागपत में नवीन गोयल व बैशाला तंवर, बिजनौर जिले की नजीबाबाद विधान सक्षा सीट पर बलकार डोहला, राजेंद्र बाखली, नगीना (सुरक्षित) में हीरा लाल नंबरदार, मुकेश वाल्मीकि, बढ़ापुर में ईलम सिंह, अशोक सरयाल, धामपुर में सुरेश कौशिक, सुखबीर बुआना, नहटौर (सुरक्षित)हितेंद्र चौधरी, विनोद छोक्कर, बिजनौर में नवीन ढ़ुल, अजीत कलवाड़ी, चांदपुर में बिजेंद्र दलाल व प्रेमलता और नूरपुर सीट पर अमरजीत डांगी व सुलतान अजराना को लगाया गया है। सहारनपुर जिले की बेहट सीट पर बलकार गोलन, फूल खरब, नकुड़ में रविंद्र सांगवान, राजपाल तंवर, सहारनपुर नगर में प्रवीन सरदाना व रामेश्वर प्रजापति, सहारनपुर में धीरेंद्र क्योडक व राजबीर बराडा. देवबंद में जगदीश राणा व जयदीप राणा, रामपुर मनि(सुरक्षित) में सुभाष हजवाना व देवेंद्र पांचाल, गंगोह में संदीप मोदगिल व नरेंद्र गोरसी और मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना सीट पर बिजेंद्र मलिक व मुकेश अग्रवाल, चरथावल में बच्चन सिंह आर्य व विकास शर्मा, पुरकाजी (सुरक्षित) में सीताराम यादव व मेघराज गुप्ता, मुजफ्फरनगर में आजाद नेहरा व रविंद्र दिलावर, खतौली में ओमप्रकाश नैन व जसविंद्र अंबली, मीरापुर विधान सभा क्षेत्र में गुरदयाल सुनहेड़ी व सुलेश डिडवाला को क्रमश: कार्यकर्ता 1 व 2 के रूप में लगाया गया है।
हरियाणा की सीमा से लगते पांच जिलों की 27 विधान सभा सीटों पर हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। एक जिले में दो प्रभारी, हर विधान सभा क्षेत्र में दो-दो हरियाणवी वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ताओं से हर रोज लखनऊ व मेरठ क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय से बात करके दिनभर के कार्य की रिपोर्ट ली जाती है। -डाॅ. पवन सैनी, प्रदेश महामंत्री भाजपा हरियाणा।