फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Assets and income of Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini

Haryana: मुख्यमंत्री की आय 12.88 लाख घटी, 81 लाख की है देनदारी, फिर भी करोड़ति, जानिए कितनी है संपत्ति

Tue, 07 May 2024 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 May 2024 12:06 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आय 12.88 लाख रुपये घटी है। उनपर 81 लाख की देनदारी है। घर-जमीन अपने और तीन प्लाॅट पत्नी के नाम है।

विज्ञापन
Haryana: Assets and income of Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini
संबोधित करते सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी नायब सिंह सैनी की आय पिछले पांच सालों में 12.88 लाख रुपये घटी है। जबकि उन पर होमलोन और विधानसभा से लिए कर्ज को मिलाकर करीब 81 लाख रुपये की देनदारी भी है। अंबाला व पंचकूला का घर और जमीन उनके नाम पर है। जबकि पत्नी के नाम पर नारायणगढ़ में तीन प्लॉट हैं। वे स्वयं 4.85 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र से सांसद, प्रदेश के सीएम के अलावा उनका स्टोन क्रशर का काम है, जिससे उन्हें आय होती है। 2010 में उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की थी। वर्तमान में उनकी आय 15 लाख 11 हजार 22 रुपये है, जबकि पत्नी सुमन सैनी की आय करीब 1.27 लाख रुपये सालाना है। उनके पास दो लाख और पत्नी के पास 6.50 लाख रुपये के गहने हैं। नायब सैनी के नाम पर तीन कारें भी हैं और उन्होंने करीब 12 लाख रुपये पीपीएफ और एलआईसी में भी निवेश किया है।
विज्ञापन


कुल संपत्ति - 4.85 करोड़ के करीब

  • नकद - एक लाख 80 हजार रुपये
  • आभूषण - 30 ग्राम सोना करीब दो लाख रुपये का।
  • हथियार - नहीं
  • निवेश - पीपीएफ और एलआईसी
  • वाहन - तीन कारें करीब 20 लाख रुपये कीमत की।
  • चल संपत्ति - 43 लाख 57 हजार रुपये की।
  • अचल संपत्ति - दो एकड़ कृषि भूमि, दो मकान सहित 4.15 करोड़ की संपत्ति इनके नाम है।
  • दर्ज आपराधिक मामले - कोई नहीं।
  • कर्ज - करीब 81 लाख रुपये
  • शिक्षा - 2010 में एलएलबी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed