{"_id":"62743c3b676ee2539731a6f4","slug":"harmanpreet-and-anjali-first-in-shark-tank-show-karnal-news-knl107212145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्क टैंक कार्यक्रम की प्रस्तुति में हरमनप्रीत और अंजलि प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्क टैंक कार्यक्रम की प्रस्तुति में हरमनप्रीत और अंजलि प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। श्री आत्मानंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में वीरवार को उद्यमिता कार्यक्रम शार्कटैंक 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजक डॉ. प्रबलीन कौर, कनिष्का सेठ, जसप्रीत कौर ने किया। सुनील शर्मा और मीनू वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान कार्यक्रम की प्रस्तुति के आधार पर हरमनप्रीत सिंह और अंजलि को प्रथम स्थान मिला। वहीं आयुष कोचर ने दूसरा और मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों को एक वास्तविक दुनिया का अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया था। टीमों में से प्रत्येक को 5-10 मिनट की प्रस्तुति देने के लिए समय दिया गया था। इस दौरान उन्होंने अपने व्यावसायिक विचार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। छात्रों को उनके व्यावसायिकता, व्यावसायिक शिष्टाचार और उनकी प्रस्तुति को व्यवस्थित करने के तरीके पर आंका गया। कार्यक्रम के अंत में निदेशिका डॉ. चेष्टा कश्यप और प्रबंधन और कंप्यूटर विभाग के संकाय ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।