Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Har Har Mahadev will happen only when there is Mahadev in every home: Ashish

हर हर महादेव तभी होगा, जब घर घर में महादेव होगा : आशीष

Thu, 22 Jan 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 22 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev will happen only when there is Mahadev in every home: Ashish
बजरंग सेवा कुंज में आयोजित श्री ​शिव महापुराण कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कथा व्यास आशीष महाराज का कहना है कि शिव महापुराण कथा सुनने से मिलने वाला फल अश्वमेध यज्ञ के समान ही फलदायी और पवित्र होता है। उन्होंने कहा कि हर-हर महादेव तभी होगा, जब घर-घर में महादेव होगा।
जुंडला गेट के बजरंग सेवा कुंज में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में उन्होंने कहा कि हजारों जन्मों के प्राण उदय होने के बाद शिव पुराण कथा सुनने को मिलती है। श्रीराम की कृपा के बिना कुछ नहीं हो सकता, अगर ये समझें कि किसी ने हमें न्योता दिया था, हम तभी कथा में आए हैं ताे ये सोचना गलत होगा, स्वयं भोले बाबा ने आपको कथा श्रवण करने का न्योता दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुराणों में श्री शिव महापुराण कथा का चौथा नंबर आता है। कलियुग में भक्ति बढ़ रही है। हर तीर्थस्थल पर भारी भीड़ देखी जा रही है। कलियुग में अभिमान और क्रोध अधिक बढ़ रहा है। भक्ति के साथ विवेक का होना भी जरूरी है और विवेक जब आएगा जब ज्ञान होगा। उन्होंने बताया कि शिव महापुराण में 24 हजार श्लोक है। कथा में गायक मोहिंद्र कुमार ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed