फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hammer murder of mother

हथौड़ा मारकर सास की हत्या

Thu, 12 Dec 2013 11:01 PM IST
करनाल
करनाल Updated Thu, 12 Dec 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hammer murder of mother
करनाल में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपने दामाद के साथ मिलकर अपनी सास के माथे पर हथौड़ा मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


कुंजपुरा थाना पुलिस ने मृतक महिला के पति नलीपार निवासी दीवान चंद की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने करने के बाद आरोपियाें की तलाश तेज कर दी है। नली पार में रहने वाली 55 वर्षीय कृष्णा देवी को उसके दामाद तरावड़ी निवासी सुखबीर ने अपने दामाद मोदीपुर निवासी अर्जुन के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते माथे पर हथौड़ा मार दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


जांच अधिकारी और कुंजपुरा थाना के अतिरिक्त प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि कृष्णा देवी बुधवार रात अपने घर पर अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए उसके दामाद तरावड़ी निवासी आरोपी सुखबीर सिंह ने अपने दामाद अर्जुन के साथ मिलकर कृष्णा देवी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथौड़ा के वार से कृष्णा देवी ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। दीवान चंद की शिकायत पर आरोपियाें के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद डॉक्टरों के बोर्ड से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही दोनों को काबू कर लिया जाएगा।

ब्याना में चोरों ने उड़ाए पांच ट्रांसफार्मर
इंद्री के गांव ब्याना में चोरों ने किसानों के 5 ट्रांसफार्मर चुरा लिए। घटना के बाद किसानों में रोष है। किसानों ने चोरी हुए ट्रांसफार्मरों की शिकायत बिजली अधिकारियों व पुलिस को की है। किसानों ने ट्रांसफार्मर नहीं मिलने की सूरत में बिजली के बिल जमा नहीं करवाने का निर्णय लिया है।

गांव ब्याना के किसान सुशील कुमार ने बताया कि चोरों ने बुधवार रात को शिव मंदिर के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर सहित सिंगराम, राजबीर, बनवारी व रामनाथ के ट्यूबवेल से घटना को अंजाम दिया है। चोर ट्रांसफार्मरों का सामान खोलकर खेत में फेंक गए हैं, जबकि ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान ले गए हैं।

किसानों को चोरी का पता सुबह तब लगा, जब किसान ट्यूबवेल चलाने के लिए खेत पर पहुंचे। इसके बाद दूसरे किसानों के ट्रांसफार्मरों की जांच के बाद पांच मामलों का खुलासा हुआ। किसान अनिल का कहना है कि चोर पहले भी किसानों के ट्यूबवेलों से चोरी कर चुके हैं।

चोरों ने किसानों के ट्यूबवेलों से केबल व अन्य सामान भी चुरा लिया था। इस मामले में पुलिस व बिजली महकमे को शिकायत कर दी गई लेकिन किसानों को समय पर ट्रांसफार्मर नहीं दिए गए। किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने के कारण किसानों की फसलें सूख रही हैं।

किसान राजेश का कहना है कि किसानों के ट्यूबवेलों से ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद किसानों की बढ़ रही परेशानी को देखते हुए इनमें भारी आक्रोश है। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। मौके पर लाल सिंह, रमेश कुमार, शिवचरण, कर्मबीर, शेर सिंह, रामपाल, अमरनाथ, मोंटू, सेवा सिंह व विपिन कंबोज मौजूद थे।

खाते से नकदी गायब, जांच की मांग
असंध स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के उपभोक्ता ने एटीएम से पांच हजार रुपये की राशि नदारद होने की शिकायत की है। नगर के वार्ड क्रमांक 3 निवासी बचित्र सिंह का कहना है कि करनाल मार्ग स्थित एक बैंक में खाता है।

गत 30 नवंबर को उसने अपने एटीएम खाते से पांच हजार रुपये की राशि निकासी के लिए कार्ड डाला था, उस समय धन निकासी नहीं हो पाई। अब उसके खाते से पांच हजार रुपये नदारद हैं। खाता धारक ने शाखा प्रबंधन से मामले की जांच की गुहार लगाई है।

हादसों में युवती समेत तीन की मौत
करनाल में विभिन्न हादसों में युवती सहित तीन लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। इन मामलों में अलग-अलग थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है।

निसिंग के गांव सांभली की रहने वाली 21 वर्षीय पूनम ने बुधवार देर रात चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। निसिंग थाना पुलिस ने युवती के पिता बलवान सिंह के बयान पर कार्रवाई की है। सीतामाई चौकी के जांच अधिकारी एएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात पूनम अपने कमरे में सोई हुई थी।

वीरवार सुबह परिजनाें ने देखा कि पूनम का शव छत पर रखे गार्ड से चुन्नी के बने फंदे पर लटका है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दूसरी घटना हाईवे स्थित देवीलाल चौक के समीप हुई। यहां अज्ञात बस की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मामले में सेक्टर 13 पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कैथल के फतेहपुर पूंडरी का रहने वाला प्रवीण कुमार बुधवार देर रात देवी लाल चौक के समीप हाईवे क्रॉस करते समय अज्ञात बस की चपेट में आ गया। उसे उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय अस्पताल में दाखिल कराया गया।

यहां उपचार के दौरान प्रवीण ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी रघुबीर सिंह ने बताया कि सड़क क्रॉस करते हुए अज्ञात बस की चपेट में आने से प्रवीण की मौत हो गई थी। तीसरी घटना में इंद्री के गांव खादारबाद के रहने वाले 23 वर्षीय सचिन के साथ हुई। वह आईटीआई का छात्र था। बुधवार को रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए अमृतसर से आने वाली ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी राजबीर संधू ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

चूरापोस्त लाने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
करनाल में करीब डेढ़ माह पूर्व पुलिस को चकमा देकर दिल्ली से कार में 350 किलोग्राम चूरापोस्त लाने वाले आरोपी को सीआईए वन पुलिस ने चाकू सहित काबू किया है।

राई में नाकाबंदी होने पर आरोपी राई पुलिस को चकमा देकर आरोपी भागने में सफल रहा था। पुलिस ने आरोपी के  खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। उधर, पुलिस ने आरोपी के पकड़े जाने की खबर सोनीपत पुलिस को दे दी है।

सीआईए वन पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर वीरवार को फूसगढ़ से निसिंग के डेरा ब्रास निवासी गुरुदेव को काबू किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ में गुरुदेव ने बताया कि 28 अक्तूबर को वह अपने साथी बलविंदर के साथ दिल्ली से कार में 350 किलो चूरापोस्त लेकर आ रहा था। राई में लगे पुलिस नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया।


गुरुदेव ने बातया कि पुलिस से बचने के चक्र में सारा चूरापोस्त वहीं पर छोड़ दिया था। साथी बलविंदर पुलिस के हत्थे चढ़ गया लेकिन गुरुदेव पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। अब पुलिस ने आरोपी के पकड़े जाने की सूचना सोनीपत पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed