फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hajka Targets congress

प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का बोलबाला ः हंजका

Thu, 07 Nov 2013 12:28 AM IST
करनाल
करनाल Updated Thu, 07 Nov 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hajka Targets congress
हजकां-भाजपा की विजय अभियान रथयात्रा का वीरवार को करनाल पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। विजय रथयात्रा का सबसे पहले लाइनपार क्षेत्र स्थित रामनगर सब्जी मंडी चौक पर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


 इस दौरान हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिशभनोई ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासन में भय, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में हरियाणा का नाम देश भर में भ्रष्टाचार में नंबर वन पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बिश्नोई ने कहा कि देश और प्रदेश में जो हालात हैं उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा को जनसमर्थन मिल रहा है।

इसके बाद रथ यात्रा का हांसी चौंक, कमेटी चौक और महाराणा प्रताप चौक पर स्वागत किया गया। कमेटी चौक पर भाजपा के सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग ने कुलदीप बिश्नोई का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन आनंद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हजकां-भाजपा गठबंधन अटूट है। उन्हाेंने कहा कि गठबंधन से विरोधियों की हार तय है।

इसलिए गठबंधन के बारे अफवाह फैलाई जा रही है। जिस पर जनता ध्यान न दें। उन्हाेंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता गठबंधन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।


कुलदीप बिश्नोई के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी, प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन आनंद, जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता और पूर्व विधायक राकेश कांबोज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed