फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hail blanket spread on wheat in grain market, claims of preparation failed

Karnal News: अनाजमंडी में गेहूं पर बिछी ओले की चादर, तैयारी के दावे फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Hail blanket spread on wheat in grain market, claims of preparation failed
अनाजमंडी में गेहूं पर बिछी ओले की चादर, तैयारी के दावे फेल
- इंद्री क्षेत्र में अंधड़ व बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, खेतों में खड़ी गेहूं की फसल खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री/करनाल। मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को इंद्री क्षेत्र में 10 एमएम बारिश के साथ जमकर ओले गिरे जिससे एक ओर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई, वहीं इंद्री अनाज मंडी में खुले में पड़ा लाखों क्विंटल गेहूं भीग गया। ओलावृष्टि से पहले करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की तरफ्तार से चले अंधड़ से पेड़ उखड़ गए और झोपड़ियां गिर गईं। जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई।
इस बारिश ने अनाज मंडी प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। अनाज मंडी में खुले में पड़े गेहूं को ढकने की कोई व्यवस्था नहीं थी। खुले में पड़ा गेहूं बारिश में भीगता रहा। अनाज मंडी में अधिकतर आढ़तियों के पास तिरपाल ही नहीं हैं। एजेंसी द्वारा खरीदा गया गेहूं भी बारिश में भीग गया। जो गेहूं के कट्टे शेड के नीचे थे उनका ही बचाव हुआ।
विज्ञापन

मंडी में उठान धीमा होने के कारण ही खरीदा हुआ गेहूं खुले में पड़ा है। जो बारिश के कारण खराब हो सकता है। वहीं भाकियू नेता मनजीत लालर ने सरकार से मांग की है कि विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस लाइन पर लगी लाइन
करनाल अनाज मंडी के बाहर शुक्रवार को भी ट्रैक्टर ट्रालियों की सर्विस लाइन पर लंबी लाइन लगी रही। दोपहर तक इन ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन तीन जगहों पर थी। कई घंटों तक किसानों को गेट पास कटवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं अनाज मंडी में उठान धीमा होने के कारण किसानों को गेहूं की फसल उतारने की जगह तक नहीं मिल रही है। एजेंसी द्वारा खरीदा गया गेहूं शेड के नीचे रखा है।

मंडियों में 3.32 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक
जिले की सभी अनाज मंडियों में गत दिवस तक करीब 4.96 लाख मीट्रिक गेहूं की आवक हुई है। इनमें से करीब 4.67 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इनमें से करीब 1.64 लाख मीट्रिक टन गेहूं का ही उठा हुआ है। बाकी 3.33 लाख मीट्रिक टन गेहूं अनाज मंडियों में ही पड़ा है। इनमें आधे से ज्यादा गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है जो राम भरोसे है। इनमें किसानों का और खरीदा हुआ गेहूं शामिल है।

मार्केट कमेटी सचिव जसबीर सिंह का कहना है कि बरसात को लेकर आढ़तियों को पहले ही सतर्क कर दिया था। लेकिन अचानक हुई तेज बरसात व तूफान के कारण तिरपालें उड़ गई थी। जिस कारण कुछ गेहूं भीग गया है। इसमें प्रशासन की लापरवाही नहीं है।

जसबीर सिंह सचिव मार्केट कमेटी इंद्री


अनाज मंडी में गेट पास कटवाने के लिए किसानों को इंतजार न करना पड़े। इसके लिए अनाज मंडी सचिव व एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यकता अनुसार वह अनाज मंडी के गेट को खोल सकते हैं। बारिश को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की फसल न भीगे इसकी व्यवस्था की जाएगी। किसानों से अपील की है कि खेतों में फसल कटाई के बाद फानों में आग न लगाएं।
उत्तम सिंह, डीसी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed