{"_id":"69d17a7aabe628a9cd0d8ed8","slug":"gulia-cricket-academy-in-the-final-karnal-news-c-18-knl1018-879458-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गुलिया क्रिकेट अकादमी फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गुलिया क्रिकेट अकादमी फाइनल में
Sun, 05 Apr 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शाॅट खेलती खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ठाकुर धूम सिंह की याद में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुलिया क्रिकेट अकादमी और आरपीसीएक क्रिकेट अकादमी के बीच शनिवार को निशान पब्लिक स्कूल में खेला गया। गुलिया क्रिकेट अकादमी ने 28 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
कोच उधम राणा ने बताया कि फाइनल में दूसरी टीम क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल की है। शनिवार को मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम 39.5 ओवर में 197 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीसीएक क्रिकेट अकादमी की टीम 35.1 ओवर में 169 रन पर ऑल आउट हो गई। गुलिया क्रिकेट अकादमी टीम की बल्लेबाज साक्षी ने 55 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। उनकी टीम की गोरिका ने आठ ओवर में 40 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। गोरिका को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।