फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Grunda measured Baba temple, including the chairman and four case

घरौंडा नपा अध्यक्ष और मंदिर के बाबा समेत चार पर केस

Sun, 15 Dec 2013 11:22 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 15 Dec 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
Grunda measured Baba temple, including the chairman and four case
करनाल में न्यायालय के आदेश पर घरौंडा नगरपालिका अध्यक्ष, एक मंदिर के बाबा समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने एक महिला को साजिश के तहत बहला फुसलाकर गुम करने के आरोप समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


यहां इस मामले में नगरपालिका अध्यक्ष ने स्वयं पर लगे आरोपों को निराधार बताया है, वहीं पुलिस थाना प्रभारी ने फिलहाल इस मामले को दर्ज करने की पुष्टि करने के साथ जांच करने की बात कही है। घरौंडा निवासी एक व्यक्ति की ओर से न्यायालय में शिकायत दर्ज करवाई गई कि 26 अगस्त को नपा अध्यक्ष ने उसकी पत्नी को बहलाकर उसके ही खिलाफ थाना घरौंडा में शिकायत करवाई थी, जिसका बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन


समझौते के बाद वह अपनी पत्नी व सास के साथ आ रहे थे कि अचानक उसकी पत्नी गुम हो गई। काफी तलाश करने के बाद कोई सुराग नहीं लगा, जिसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की गई और जलसिंह कॉलोनी निवासी नपा अध्यक्ष आजाद सिंह पर इसका आरोप लगाया गया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। अदालत ने 13 दिसंबर को घरौंडा थाना को आजाद सिंह, मंदिर के बाबा बीरदास, अजीत व अनिल के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।  

आरोप निराधार
नपा अध्यक्ष आजाद सिंह ने बताया कि आरोप निराधार है। पड़ोस के लोगों से ही मामूली रंजिश होने के कारण झूठा मामला उन पर बनवाया जा रहा है।

महिला पहले ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवा चुकी है कि उनका कोई मामला नहीं है। उनके क्षेत्र के लोग पूरे शहर और प्रशासन के सामने गवाही देने को तैयार है। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के हत्थे चढे़ तीन चोर
करनाल में पिछले कई दिन से चोरियां कर दहशत फैलाने वाले तीन चोरों को पुलिस ने काबू किया है। तीनों आरोपियाें ने चार वारदात कबूलीं हैं। पुलिस ने 13 दिसंबर को काबू करने के बाद 14 दिसंबर को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।

यहां कोर्ट ने उन्हें 16 दिसंबर तक रिमांड के लिए पुलिस को सौंप दिया। अब सामान बरामद करने के बाद पुलिस सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। मंगल कॉलोनी निवासी शाका, राका व अमर सिंह को सीआईए टू पुलिस ने 13 दिसंबर को मंगल कॉलोनी से काबू किया।

जांच अधिकारी एएसआई चंद्रशेखर ने बताया कि तीनाें ने मिलकर एक माह पूर्व सेक्टर तीन की कोठी में वारदात को अंजाम देते हुए उसमें रखे दो एलसीडी, टोंटियां व अन्य सामान चुराया था। 21 सितंबर को नगला फार्म के पास बंद पेट्रोल पंप पर लगी एसी की पाइप, तार व कंप्रेसर की पाइप चुराई थी।

इसके अलावा गुरु नानकपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र से गैस सिलेंडर भी चुराए थे और राम नगर के शिव मंदिर से चांदी का छत्र व अन्य सामान को बरामद करने के बाद पुलिस तीनों आरोपियों का रिमांड पूरा होने पर उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

दो तस्कर काबू, चार पशुओं ने तोड़ा दम
करनाल से वध के लिए ट्रक में पशुओं को यूपी ले जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने काबू किया है। चार पशुओं के दम तोड़ने के कारण मधुबन पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें हिरासत में लिया है।

मंगलौरा चौकी प्रभारी रामफल ने बताया कि शनिवार रात उत्तर प्रदेश के गंगोह निवासी अरशद व सरसावा निवासी जिसंत ट्रक में 20 गायों को लादकर वध करने के लिए यूपी ले जा रहे थे। जब आरोपी ट्रक को मंगलौरा बैरियर के समीप लेकर पहुंचे तो उन्हें काबू कर लिया गया।

पुरानी अनाज मंडी से हजारों की चोरी  

तरावड़ी में चोरों ने पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में ताला लगे मकान को अपना निशाना बनाकर तीन गैस सिलेंडर व हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। मकान मालिक बुुजुर्ग दंपति शुक्रवार को अपने बेटे के पास करनाल गए थे और पड़ोसियों के माध्यम से चोरी की खबर मिलने के बाद घर लौटे।

मकान मालिक लाला मित्रसेन ने बताया कि उनका बेटा करनाल रह रहा है और शुक्रवार को वह उनके पास मिलने के लिए गए थे लेकिन आज सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे होने की खबर दी। इसके बाद वह घर लौटे और देखा कि घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा है और रसोई घर में रखे तीन गैस सिलेंडर और अलमारी में रखे पांच हजार रुपये भी गायब है।


इसके बाद उन्होंने इसकी सुचना पुलिस को दी। तरावड़ी पुलिस व मधुबन से आई एफएसएल की टीम ने मुआयना किया और बिखरे सामान से उंगलियों के नमूने लिए। मकान मलिक की खुशकिस्मती यह भी रही कि चोर उस अलमारी का ताला खोलने में नाकाम रहे, जिसमें कीमती सामान रखा था, हालांकि चोरों ने अलमारी खोलने के भरसक प्रयास किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed