फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   GRP on high alert, employees' leave canceled

हाई अलर्ट पर जीआरपी, कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
GRP on high alert, employees' leave canceled
देशभर में अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध के बाद हरियाणा राजकीय रेलवे पुलिस हाई अलर्ट पर है। मुख्यालय से निर्देश जारी कर हरियाणा के सभी 16 जीआरपी थानों में तैनात जवानों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। साथ ही रेलवे परिधि में प्रवेश करने वाले सभी संदिग्धों की जांच पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना का विरोध लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। यही कारण है कि बिहार, यूपी सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों में भी इसका असर दिख रहा है। कई क्षेत्रों में रेलवे यातायात प्रभावित होने के साथ ही सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। इसे देखते हुए एक ओर जहां जीआरपी के जवानों की छुट्टियां रद की गई हैं, वहीं विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत करनाल में शनिवार को जीआरपी थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने सीमा क्षेत्र से लगते रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जवानों को दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा थाना शहरी प्रभारी कमलदीप राणा भी दलबल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। स्थिति को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। शनिवार को गहन जांच अभियान चलाया गया और चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी गई। किसी भी शरारती तत्व को रेलवे की परिधि में फटकने नहीं दिया जाएगा। जवान दिन-रात मुस्तैदी से डटे हुए हैं।
- कश्मीर सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed