{"_id":"6182f584b2d67d430f40d240","slug":"grp-alert-at-railway-station-search-operation-launched-karnal-news-knl886084173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एलर्ट, तलाशी अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एलर्ट, तलाशी अभियान चलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। त्योहारों पर रेलगाड़ियों में भीड़ के मद्देनजर जीआरपी अलर्ट है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने का स्टाफ 24 घंटे रेलगाड़ियों व स्टेशन की निगरानी में जुटा है। संदिग्धाें पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डिब्बों में यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है।
बुधवार को जीआरपी थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने 36 कर्मचारियों की टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
संदिग्ध यात्रियों के सामान की तलाशी ली। सादी वर्दी में भी जीआरपी कर्मचारियों की चार टीमें गश्त कर रही हैं। ट्रेनों के अंदर भी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा कर्मियों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती दोपहर को आने वाली अमृतसर-कटिहार ट्रेन के ठहराव के समय आती है। इसमें यात्रियों की भीड़ इतनी रहती है कि उतरने-चढ़ने के दौरान हादसे का अंदेशा रहता है। सोमवार को भी इस ट्रेन से गिरने से एक यात्री को गंभीर चोटें आई जिसे जीआरपी ने अस्पताल में दाखिल करवाया था।
थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने यात्रियों को हिदायत दी कि डिब्बों में यात्रा के दौरान झगड़ा न करें। ट्रेन में उतरते व चढ़ते समय सुरक्षा का ध्यान रखें। कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें।