फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government strict on NHM strike, freezes service rules

Karnal News: एनएचएम की हड़ताल पर सरकार सख्त, सेवा नियमों को किया फ्रीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Government strict on NHM strike, freezes service rules
- कर्मियों ने जिला मुख्यालयों पर प्रस्तावित प्रदर्शन किया रद्द, वित्त विभाग की एडवाइजरी की प्रतियां जलाईं
विज्ञापन

- वित्त विभाग ने मंगलवार देर शाम जारी की एनएचएम के सेवा नियमों को फ्रीज करने की एडवाइजरी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल को लेकर सरकार के वित्त विभाग ने सख्त रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों के सेवा नियमों को तुरंत प्रभाव से फ्रीज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद एनएचएम कर्मचारियों की ओर से प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर 31 जुलाई को होने वाले रोष प्रदर्शन को रद्द कर दिया गया और सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में वित्त विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी की प्रतियों को जलाकर नारेबाजी की।

एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा हरियाणा के बैनर तले प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारी 26 जुलाई से हड़ताल पर हैं। एनएचएम में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट से लेकर चतुर्थ कर्मचारी तक हड़ताल पर हैं। एनएचएम की हड़ताल के चलते प्रदेशभर में स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ आधा रह गया है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हुई हैं। मंगलवार देर शाम वित्त विभाग की ओर से एनएचएम कर्मचारियों के सेवा नियमों को फ्रीज करने के आदेशों ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को उग्र कर दिया। एनएचएम पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उनके हितों के साथ सरकार खिलवाड़ किया गया और सर्विस बायलॉज को फ्रीज करने की एडवाइजरी को वापस नहीं लिया गया तो वे अपने हितों की रक्षा के लिए लड़ाई तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed