फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government holiday will be on the birth anniversary of Maharaja Ajmeedh in Haryana

Haryana: महाराजा अजमीढ़ की जयंती पर रहेगा सरकारी अवकाश, मुख्यमंत्री ने किया प्रतिमा का किया अनावरण

Tue, 11 Apr 2023 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 10:30 PM IST
सार

सीएम मनोहर लाल बोलेकि महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन ही महाराज अजमीढ़ की जयंती को भी जोड़ा जाएगा। मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा के कार्यक्रम में महाराजा अजमीढ़ की प्रतिमा का अनावरण किया।

विज्ञापन
Government holiday will be on the birth anniversary of Maharaja Ajmeedh in Haryana
महाराजा अजमीढ़ जी की मूर्ति का अनावरण करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन ही महाराजा अजमीढ़ की जयंती भी मनाई जाती है, ऐसे में सरकारी अवकाश सूची में महर्षि वाल्मीकि जयंती के साथ ही महाराजा अजमीढ़ की जयंती को भी जोड़ा जाएगा। सीएम ने सेक्टर-13 स्थित चौक पर रखी गई महाराजा अजमीढ़ की मूर्ति का मंगलवार को अनावरण किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महापुरुष महाराजा अजमीढ़ ने राजस्थान में अजमेर शहर को बसाया था। उनके नाम पर करनाल में चौक बनाने की मांग की गई थी। इस मांग को नगर निगम करनाल ने पूरा किया है। मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा ने संस्था के लिए भूमि की मांग भी रखी थी, जिसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जरिए प्रदान किया गया है। मैढ़ क्षत्रिय सुनार समाज मेहनतकश समाज है। कर्म में विश्वास रखने वाला यह समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मौके पर सभा के प्रधान रामभज वर्मा ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मान दिया। इस अवसर पर घरौंड़ा विधायक हरविंद्र कल्याण, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, महापौर रेनूबाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र के साथ ही मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा से उप प्रधान नोहरिया राम, महासचिव कुलदीप वर्मा, रूपचंद वर्मा, जय भगवान वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed