{"_id":"67bcdd2807273451d70cddea","slug":"got-applause-by-singing-ragni-karnal-news-c-18-knl1008-589040-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रागनी गाकर बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रागनी गाकर बटोरीं तालियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में रागनी कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें पैप्सी शर्मा एंड पार्टी की कलाकार राधा चौधरी ने, बुरे कर्म ते नहीं डरनिये, पराए धन पर नीत धरणिए... और पराई नारि पर प्रीत करणिए कदे नहीं सुख पाया करदे... रागनी गाकर वाहवाही लूटी। कलाकार शिवानी सिकंदराबाद ने, लिया सेठ सोच तेरे सर दोष धरावेगी... गाकर सभी को भाव विभाेर कर दिया। कलाकार प्रवेश शर्मा, मुस्कान और बेबी ने रागिनी की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। प्रधान रमेश जिंदल व अन्य पदाधिकारियों ने पैप्सी शर्मा और उनकी टीम को स्मृति चिह्न भेंट किया।
इस मौके पर प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि 26 फरवरी को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामलीला मैदान से सुबह 10 बजे यात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी। इस अवसर पर प्रधान रमेश जिंदल, महासचिव गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपप्रधान राजन गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष संजय गोयल, उपप्रधान प्रभात गुप्ता, महाप्रबंधक चंदन गर्ग, प्रबंधक विनोद भाटिया, शोभायात्रा प्रकल्प प्रमुख रविंद्र बंसल व लेख परीक्षक नंद किशोर गोयल मौजूद रहे।