फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gopaldas reached between farmers

पीड़ित किसानों के बीच पहुंचे संत गोपालदास

Sat, 12 Oct 2013 09:16 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 12 Oct 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
Gopaldas reached between farmers
यमुना से सटे गांवों में विवादित चकबंदी के मामले में पीड़ित किसानों को समर्थन देने के लिए संत गोपालदास शनिवार को गांव लालुपुरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन पीड़ित किसानों की समस्या का हल एक सप्ताह में नहीं करता तो पूरा संत समाज अनशनकारियों के साथ बैठ जाएगा।
विज्ञापन


चकबंदी से पीड़ित पांच गांवों के ग्रामीणाें ने शनिवार का दिन काले दशहरे के रूप में मनाया और भ्रष्ट अधिकारियों व भूमाफियाओं का पुतला जलाया। शनिवार को संत गोपालदास को घरौंडा से मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ लालुपूरा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के नारे लगाकर बैलगाड़ी में बैठाकर अनशन स्थल पर उन्हें ले गए।
विज्ञापन


संत गोपाल ने अनशन स्थल पर पीड़ित किसानों की समस्या सुनीं। किसानों ने बताया कि उनकी खरीदी जमीन को भूमाफियाओं ने अधिकारियों से चकबंदी के नाम पर हड़प लिया। ग्रामीणाें ने चकबंदी की निष्पक्ष जांच करवाने के लिए प्रशासन से अनेकों बार मांग की है। यहां तक देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से भी मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल दास ने कहा कि चार गांवों की जमीन जाने का उन्हें बहुत ही गहरा दुख है। आज किसान रोटी के मोहताज हो गए है। प्रशासन ने जो चकबंदी की है उसकी जांच सीबीआई से की जानी चाहिए। इस आंदोलन का पूरा साथ देंगे।


उन्होंने प्रदेश सरकार व प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर पीड़ित किसानाें को उनका हक नहीं मिला तो वे संत समाज के साथ अनशन स्थल पर बैठ जाएंगे और जब तक निष्पक्षता से जांच नहीं होगी तब तक अनशन स्थल पर बैठे रहेंगे। प्रदेश की गोचरांदों पर कब्जे हो रहे हैं। चीन, पाकिस्तान भारत की जमीन दबाता जा रहा है, वहां सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed